Tuesday, March, 10,2026

द्रव्यवती नदी व सामुदायिक केंद्र होंगे विकसित

जयपुर: राजधानी में द्रव्यवती नदी और जेडीए के सामुदायिक केंद्रों के बेहतर उपयोग और राजस्व बढ़ाने को लेकर जेडीए ने तैयारी शुरू कर दी है। जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन के निर्देश पर द्रव्यवती नदी को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने और सामुदायिक केंद्रों के ऑप्टिमम उपयोग के लिए विस्तृत विकास योजना तैयार की जा रही है। इस संबंध में जेडीए सचिव निशांत जैन ने सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देश जारी किए हैं कि वे 15 दिन में कार्ययोजना का प्रारूप तैयार कर प्रस्तुत करें। जेडीए का फोकस ऐसे वैकल्पिक राजस्व स्रोत विकसित करने पर है, जिनसे प्राधिकरण को नियमित आय हो सके।

वॉक-वे और उद्यानों को भी जोड़ा जाएगा

योजना के तहत द्रव्यवती नदी के दोनों किनारों को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित किया जाएगा। नदी की पूरी लंबाई को कई हिस्सों में बांटकर प्रत्येक स्ट्रेच में अस्थायी फूड वैन लगाने की व्यवस्था की जाएगी। इससे जेडीए मासिक किराया वसूल करेगा। इसके अलावा बच्चों के लिए प्ले एरिया, गार्डन और ओपन जिम जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। वहीं, जेडीए के सामुदायिक केंद्रों के उपयोग को भी बढ़ाने की योजना है। योजना के तहत इन केंद्रों में अतिरिक्त मंजिलों का निर्माण किया जा सकता है। पहले चरण में मालवीय नगर, वैशाली नगर, विद्याधर नगर और त्रिवेणी नगर के पांच सामुदायिक केंद्रों की कार्ययोजना तैयार की जाएगी, ताकि इनका मल्टीपर्पज उपयोग तय करते हुए जेडीए का राजस्व भी बढ़ाया जा सके।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery