Sunday, March, 01,2026

मजार डेम से बॉम्बे हॉस्पिटल तक 36 किमी बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

जयपुर: जयपुर शहर की द्रव्यवती नदी पर 36 किमी लंबी एलिवेटेड रोड बनाने की बड़ी घोषणा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में की है। करीब 5 हजार करोड़ रुपए की लागत वाले इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तहत मजार डेम से महल रोड स्थित बॉम्बे हॉस्पिटल तक एलिवेटेड कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। परियोजना को शहर के यातायात जाम की समस्या के स्थायी समाधान के रूप में देखा जा रहा है। यह एलिवेटेड रोड नदी के एक छोर को दूसरे छोर से जोड़ेगी। द्रव्यवती नदी लगभग 42 किमी लंबाई में शहर के कई घनी आबादी वाले इलाकों से होकर गुजरती है। ऐसे में नदी के दोनों ओर बसे क्षेत्रों के लिए यह मार्ग वैकल्पिक और तेज यातायात सुविधा उपलब्ध कराएगा। प्रमुख सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा और जिन वाहन चालकों को नदी के समानांतर एक छोर से दूसरे छोर तक आवागमन करना होता है, वे सीधे एलिवेटेड रोड का उपयोग कर सकेंगे। परियोजना की प्रक्रिया के तहत जेडीए पहले फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कराएगा। रिपोर्ट में परियोजना की व्यवहार्यता स्पष्ट होने पर डीपीआर बनाई जाएगी। डीपीआर के आधार पर निविदा जारी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। अनुमान है कि प्रोजेक्ट को पूरा होने में चार से पांच वर्ष का समय लग सकता है।

परियोजना की राह आसान नहींः हालांकि, परियोजना की राह आसान नहीं है। प्रस्तावित 36 किमी एलाइनमेंट के दौरान सीकर डैम, करीब दो किमी लंबा सैन्य छावनी क्षेत्र, सुशीलपुरा पुलिया पर अजमेर एलिवेटेड रोड, आतिश मार्केट पर जयपुर मेट्रो का एलिवेटेड कॉरिडोर, शिप्रा पथ पर हाईटेंशन लाइन, सांगा सेतु क्षेत्र में प्रस्तावित एलिवेटेड योजना, गूलर बांध, टोंक रोड पर बंबाला पुलिया के पास प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर, नारायणा हॉस्पिटल के आगे IOCL की भूमिगत पाइपलाइन तथा रामचंद्रपुरा डैम जैसी संरचनाएं मौजूद हैं। इन सभी बाधाओं को ध्यान में रखते हुए फिजिबिलिटी रिपोर्ट में विस्तृत तकनीकी अध्ययन किया जाएगा। परियोजना के तहत जहां-जहां शहर की प्रमुख सड़कें एलाइनमेंट में आएंगी, वहां क्लोवर लीफ इंटरचेंज और एंट्री-एग्जिट पॉइंट प्रस्तावित किए जाएंगे।

जयपुर के लिए कई अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं भी

राज्य सरकार द्वारा 11 फरवरी को पेश बजट में जयपुर शहर के लिए कई अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गई। अरण्य भवन से जगतपुरा आरओबी तक 560 करोड़ की लागत से एलिवेटेड रोड, न्यू सांगानेर रोड और मुहाना मंडी रोड के बीच 100 करोड से मास्टर ड्रेनेज कार्य, कालवाड़ रोड पर 100 करोड़ का ड्रेनेज प्रोजेक्ट, अजमेर रोड पुरानी चुंगी जंक्शन पर 20 करोड़ की लागत से अंडरपास निर्माण, 60 करोड़ से हाईटेंशन लाइन को भूमिगत करने का कार्य, गिरधर मार्ग से सत्येंद्र विद्यार्थी मार्ग तक 28 करोड़ से नाले को ढकने का कार्य तथा 30 करोड रुपए से यातायात सुरक्षा और जंक्शन सुधार कार्य शामिल हैं। इन सभी घोषणाओं को लेकर फर्स्ट इंडिया न्यूज ने पहले ही संकेत दिए थे और बजट में इन पर मुहर लगने के बाद खबरों की पुष्टि भी हुई। कुल मिलाकर, द्रव्यवती नदी पर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना और अन्य बजट घोषणाएं जयपुर के शहरी बुनियादी ढांचे को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही हैं।

सीएम ने विधानसभा भवन के लिए करोड़ों की घोषणाएं कीं

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल आखिरकार रंग लाई। वित्त एवं विनियोग विधेयक पर जवाब के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को सदन से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए विधानसभा भवन के विकास के लिए बड़े बजट का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में सम्मानित सदन के भवन में विकास कार्यों के लिए 14 करोड़ रुपए की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। अब विधानसभा सभागार के ऊपरी हॉल को आधुनिक ऑडिटोरियम में विकसित करने, संग्रहालय के उन्नयन तथा
डिजिटल स्क्रीन की स्थापना के लिए अतिरिक्त 16 करोड़ खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा अपने गठन के 75वें वर्ष का अमृत महोत्सव मना रही है। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए 3 करोड़ रुपए का प्रावधान किया जाएगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery