Tuesday, August, 12,2025

'40 लाख रुपए नहीं मिले तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम'

जयपुर: जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर को धमकी भरा पत्र मिलने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने डॉक्टर से 40 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। यह पत्र अंग्रेजी में एक पेज का था, जिसमें लिखा गया था, 'ज्यादा होशियारी मत करना, वरना अंजाम बुरा होगा।' यह लेटर गुरुवार सुबह डॉक्टर राजेश शर्मा को उनकी गाड़ी के हैंडल पर लिफाफे में मिला।
डॉ. शर्मा सूरज नगर, महाराणा प्रताप मार्ग में रहते हैं और चित्रकूट इलाके में निजी क्लिनिक चलाते हैं। लेटर मिलने के बाद उन्होंने तुरंत 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और करणी विहार थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, पत्र में लिखा था कि 'आप और आपकी बेटी हमारी नजर में हैं। हम हर वक्त आपकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। अगर दो दिन के अंदर 40 लाख रुपए नहीं मिले, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। रुपए ड्राइवर के माध्यम से अजमेर रोड भिजवाएं।' पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है और डॉक्टर के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery