Thursday, June, 26,2025

डिप्टी सीएम ने सैटेलाइट हॉस्पिटल का किया शिलान्यास

जयपुर: राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को विद्याधर नगर के झोटवाड़ा स्थित पूर्व पंचायत समिति परिसर में 100 बेड के सैटेलाइट हॉस्पिटल का शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। यह अस्पताल 2024-25 के बजट में स्वीकृत हुआ था और इसके शुरू होने से स्थानीय लोगों को उन्नत चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही बड़े अस्पतालों पर बोझ भी कम होगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री दीयाकुमारी ने कहा कि विद्याधर नगर को नंबर वन बनाना हम सबका फर्ज है। चुनावों में जो वादे किए थे, उन्हें हम जमीन पर उतार रहे हैं।

इसके साथ ही दीया कुमारी ने वार्ड 34 और वार्ड 37 में लगभग 10 करोड़ रुपए के विकास कार्यों और खिरनी फाटक से आर्मी एरिया तक 12.50 करोड़ रुपए की लागत वाले ड्रेनेज प्रोजेक्ट के पहले चरण का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमित गोयल, जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सैनी, मंडल अध्यक्ष माल सिंह शेखावत सहित विभिन्न मंडल अध्यक्ष, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

चौमूं में मां जमवाय के किए दर्शन

चौमूं क्षेत्र के ग्राम सिंगोद में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में भाग लेते हुए उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जमवाय माता के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने बताया कि जमवा रामगढ़ के जमवाय मंदिर को भव्य रूप देने का कार्य प्रारंभ हो चुका है और सड़क निर्माण कार्य भी जारी है।

आमजन को संविधान की मूल भावना को समझने की आवश्यकता

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अंबेडकर सर्किल पर आयोजित 'भीमराव अंबेडकर सम्मान पखवाड़ा' के तहत आयोजित विचार संगोष्ठी में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद किया। उपमुख्यमंत्री ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हर घर में संविधान पढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आमजन को संविधान की मूल भावना को समझने की आवश्यकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery