Wednesday, October, 28,2026

पिंकसिटी में दीपोत्सव की तैयारियां शुरू... बाजारों में होने लगी सजावट

जयपुर: दीपावली की रोशनी में इस बार गुलाबी नगरी का वैभव और निखरेगा। जयपुर के 300वें स्थापना दिवस की श्रीम को ध्यान में रखते हुए शहर के बाजारों में राजस्थानी संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और आधुनिक विद्युत सजावट का संगम देखने को मिलेगा।

चारदीवारी के ऐतिहासिक बाजारों से लेकर चांदपोल बजार, एमआई रोड, किशनपोल, महेश नगर, बरकत नगर और सेंट्रल स्पाइन तक दीपोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कहीं रंग-बिरंगी लाइट्स और सितारों से बाजार जगमगाएंगे, तो कहीं अवकर्षक स्वागत द्वार और सांस्कृतिक झांकियां लोगों को लुभाएंगी। चांदपोल बाजार में इस बार विशेष विद्युत सजावट की जाएगी। चांदपोल व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने बताया कि बाजार को सितारों की जगमगाहट, रंग-बिरंगी आरजीबी लाइट्स और विशेष कारीगरों को तैयार की गाई आकर्षक लाइटों से सजाया जाएगा।

11 दिन तक रंग-बिरंगी रोशनी से सजेगा एमआई रोड

एमआई रोड व्यापार मंडल के महामंत्री सुरेश सैनी ने बताया कि दीपावली पर पूरे 11 दिन तक एमआई रोड को अलग-अलग रंगों की आकर्षक रोशनियों से सजाया जाएगा। इस बार सजावट का दायरा दाई किमी से बढ़ाकर 3 किमी किया गया है। साथ ही भगवान दास रोड को भी सजावट में शामिल किया गया है, जहां प्रसिद्ध राजमंदिर सिनेमा की अलग झलक देखने को मिलेगी। इस बार सड़क पर कुल छह भव्य स्वागत द्वार लगाए जाएंगे। इनमें एक अजमेरी गेट, चार पांच बत्ती चौराहे और एक गवर्नमेंट हॉस्टल पर प्रस्तावित है।

बाजार में बनेंगे चार द्वार

गणगौरी बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया कि इस बार थार्मिक और राजस्थानी थीम पर भव्य सजावट होगी। बाजार में चार सजावटी द्वार बनाए जाएंगे। इनके स्थान चौगान स्टेडियम, गणगौरी अस्पताल, विष्णु मार्ग और लंगर के बालाजी के पास प्रस्तावित हैं। द्वारों पर जयपुर को स्वच्छ रखने और हरियाली बढ़ाने का संदेश देती झांकियां सजाई जाएंगी। सजावट का काम मंगलवार से शुरू करने और इसे 11 दिनों तक जारी रखने की तैयारी है। शर्मा के अनुसार, व्यापार मंडल पिछले सात वर्षों से सजावट के लिए पुरस्कार जीतता रहा है और इस बार भी भव्य आयोजन की तैयारी है।

सेंट्रल स्पाइन में 51 गेट, दीपावली कार्निवल

सेंट्रल स्पाइन व्यापार परिषद के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि इस बार क्षेत्र में 51 सजावटी स्वागत द्वार लगाए जाएंगे। अंबावाड़ी से स्टेडियम तक लगभग तीन किलोमीटर के क्षेत्र में सजावट की जाएगी। दीपावली कार्निवल भी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगा। परिषद की ओर से दुकानदारों और जरूरतमंद लोगों को स्टॉल निःशुल्क उपलब्ध कराने की योजना है, ताकि स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा मिले और छोटे कारोबारियों को अवसर मिल सके। स्वागत द्वारों का निर्माण शुरू हो चुका है।

चारदीवारी से बाहरी बाजारों तक तैयारियां शुरू

किशनपोल बाजार, जौहरी बाजार और बापू बाजार सहित शहर के प्रमुख बाजारों में सजावट की तैयारियां चल रही हैं। महेश नगर और बरकत नगर में भी दीपावली की रोशनी की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार बाजारों की सजावट में राजस्थानी विरासत, जयपुर की पहचान और दीपोत्सव की परंपरा को प्रमुखता देने की तैयारी है। इससे शहरवासियों के साथ देशी-विदेशी पर्यटकों को भी गुलाबी नगरी का उत्सवी रंग देखने को मिलेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery