Wednesday, November, 05,2025

दिवाली से पूर्व ही स्वर्ण नगरी सी आभा में दमकने लगी गुलाबी नगरी

जयपुर: दीपावली का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, गुलाबी नगरी जयपुर भी स्वर्ण नगरी सी आभा में दमकने लगी है। बाजारों में रंग-बिरंगी लाइट्स से सजावट शुरू हो चुकी है। बाजारों में रौनक लौट आई है और लोगों में उत्साह साफ नजर आ रहा है। जगह-जगह भव्य स्वागत द्वार बनाए गए हैं।

शहर के एमआई रोड, त्रिपोलिया बाजार, चांदपोल बाजार, जौहरी बाजार, सीकर रोड, पिंक स्क्वायर मॉल, राजापार्क और वर्ल्ड ट्रेड पार्क आदि पर लाइटिंग लग चुकी है। कुछ बाजारों में लाइट टेस्टिंग चल रही है। घरों और दुकानों की साफ-सफाई जोरों पर है। शहरवासी दीपावली पर महालक्ष्मी के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। गलियों और चौकों पर जगमगाती लाइटें लोगों में त्योहार का उत्साह बढ़ा रही हैं। वहीं बुधवार को पुष्य नक्षत्र पर लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। गणेश मंदिरों में नए वाहनों का पूजन भी किया गया। एमआई रोड व्यापार मंडल के महामंत्री सुरेश सैनी ने बताया कि लाइटिंग की टेस्टिंग बुधवार को हुई। पिंक सिटी के लिहाज से इस बार पांचबत्ती पर पांच नवाचार किए गए हैं। 11 हजार लहुओं की लड़ियां एक साथ जलेंगी। ये लाइटें स्वदेशी कारीगरों ने बनाई हैं। अधिकांश जगहों पर इस बार 'शुभदीपावली' के स्लोगन से सजावट की गई है।

मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पुष्य नक्षत्र पर विशेष अभिषेक

मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में बुधवार पुष्य नक्षत्र पर महंत कैलाश शर्मा की मौजूदगी में भगवान गणेश का पंचामृत अभिषेक दूध, दही, घी, बूरा और शहद से किया गया। गणेश जी को नवीन पोशाक धारण कराई गई और मोदकों का भोग लगाया गया। इस अवसर पर नई मोटर साइकिल और कारों का पूजन कराने के लिए लोगों की भीड़ भी रही। परकोटा गणेश मंदिर, चांदपोल में ब्रह्मलीन महंत कैलाश चंद्र शर्मा की प्रेरणा से प्रथम पूज्य का पाटोत्सव मनाया गया। महंत अमित शर्मा ने बताया कि विभिन्न तीर्थों के जल और पंचामृत से अभिषेक कर गणेश जी के छप्पन भोग की झांकी सजाई गई और शाम को संत-महंतों की उपस्थिति में महाआरती की गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery