Friday, July, 17,2026

गुड़-मखाना लड्डू से लेकर नुटेला बर्फी तक की विशेष डिमांड

जयपुर: दिवाली का नाम आते ही मन में रोशनी, रंग-बिरंगी सजावट और सबसे बढ़कर मिठाइ‌यों की मिठास की कल्पना जाग उठती है। हर साल की तरह इस बार भी बाजारों में त्योहार की रौनक चरम पर है। हर गली-मोहल्ले में मिठास की खुशबू तैर रही है, लेकिन खास बात यह है कि इस बार मिठाइ‌यों की दुकानों पर कुछ नया और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। मिठाइयों का मतलब केवल स्वाद से नहीं, बल्कि सेहत से भी जुड़ गया है। उपभोक्ताओं की सोच में बदलाव आया है, अब लोग त्योहार  की मिठास में स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता दे रहे हैं और पारंपरिक मिठाइयों के साथ हेल्दी विकल्पों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में मिलावटी मावा, नकली पनीर और घटिया सामग्री से बनी मिठाइ‌यों की खबरों ने लोगों को सतर्क कर दिया है। ऐसे में अब त्योहारों की मिठास के साथ स्वास्थ्य की सुरक्षा भी प्राथमिकता बन गई है। यही कारण है कि इस दिवाली बाजारों में हेल्दी और नेचुरल मिठाइयों की मांग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। दुकानदार भी ग्राहकों की बदलती पसंद को समझते हुए नए-नए हेल्दी विकल्प लेकर आए हैं।

मिठाइयों का नया कलेक्शन लॉन्च

दिवाली की तैयारी में मिठाई ब्रांड जे. ओबेरॉय ने इस बार खास 'Edible Jewels' नाम से मिठाइयों का नया कलेक्शन लॉन्च किया है। ओनर युवराज ने बताया कि इस कलेक्शन में मेकाडेमिया नट्स, हेजलनट्स, पिकन नट्स आदि को ड्राई फ्रूट्स के साथ मिलाकर अत्याधुनिक इंग्लिश फ्लेवर्स दिए गए हैं। इनमें नुटेला, सॉल्टेड कैरेमल, ब्लूबेरी, चॉकलेट फिलिंग और मुगलई गुलकंद जैसे फ्यूजन फ्लेवर्स शामिल हैं, जो भारतीय और विदेशी स्वाद का अनोखा संगम प्रस्तुत करते हैं। इस प्रीमियम कलेक्शन की कीमत प्रति पीस ₹150 रखी गई है। वहीं कान्हा स्वीट्स के नरु सिंह राठौड़ ने बताया कि ग्राहकों की पसंद को देखते हुए उनकी दुकान पर कुछ नए हेल्दी प्रोडक्ट्स पेश किए गए हैं, जैसे गुड़-मखाना लड्डू, जो पहली बार बाजार में लाया गया है। इसके अलावा चना-बादाम बर्फी, काजू कतली और ड्राई फ्रूट बर्फी नो-एडेड शुगर भी इस बार नए अंदाज में पेश की गई हैं।

मिठाइयों की पैकिंग में भी नवाचार

सेहत को ध्यान में रखते हुए इस बार मिठाइयों के अलावा बीटरूट मिक्स नमकीन, हेल्दी कुकीज और कैरेमल पॉपकॉर्न जैसे स्नैक्स भी शोभा बढ़ा रहे हैं। इन हेल्दी विकल्पों को उन उपभोक्ताओं के लिए तैयार किया गया है जो स्वाद के साथ सेहत से भी समझौता नहीं करना चाहते। मिठाइयों की पैकिंग में भी इस बार नवाचार देखने को मिला है। नाइट्रोजन पैकिंग तकनीक के जरिए इन्हें 2 से 3 महीने तक सुरक्षित रखा जा सकता है, जिससे इनकी शेल्फ लाइफ बढ़ गई है। राठौड़ ने बताया कि मिठाइयों की कीमतें सामान्य रहेंगी। बॉम्बे मिष्ठान के मनवीर के अनुसार, काजू कतली, बादाम बर्फी और पिस्ता रोल जैसी ड्राई फ्रूट्स से बनी मिठाइयां इस साल ट्रेंड में हैं और लोग इन्हें उपहार देने के साथ-साथ खुद के सेवन के लिए भी खरीद रहे हैं।

काजू कतली का दाम बढ़े

इस दिवाली बाजारों में शुद्ध खजूर और नट्स से बनी बर्फी, चना-बादाम हलवा, आयुर्वेदिक लड्डू, गुड़ या शहद से तैयार की गई मिठाइयां, नो-एडेड शुगर ड्राई फ्रूट बर्फी और ड्राई फ्रूट गिफ्ट हैंपर्स जैसी स्वास्थ्यवर्धक मिठाइयों की खास मांग है। सोढानी स्वीट्स के श्याम सोढानी ने बताया कि मावे की मिलावट से बचाव के लिए दुकान पर खुद मावा तैयार किया जा रहा है, जिससे मिठाइयों की शुद्धता बनी रहे। इस बार मिठाइयों के दामों में मामूली बढ़ोतरी की गई है। काजू कतली का दाम पहले 920 रुपए प्रति किलो था, जो अब 940 रुपए हो गया है। घी से बनी मिठाइयों जैसे लड्डू का दाम भी 500 से बढ़ाकर 520 रुपए किया गया है। उन्होंने बताया कि यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से घी और काजू के दामों में वृद्धि के चलते की गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery