Wednesday, November, 05,2025

लक्ष्मीजी के स्वागत के लिए छोटी काशी सज-धजकर तैयार शहर रोशन... बाजारों में बहार

जयपुर: जयपुर शहर में दीपोत्सव की रौनक अपने चरम पर पहुंच चुकी है। दीपावली को लेकर बाजारों में खास तैयारियां की गई हैं, जिन्हें 'वोकल फॉर लोकल' थीम के अनुरूप पारंपरिक अंदाज में सजाया गया है। त्रिपोलिया बाजार में जहां तिरंगा शान से लहरा रहा है, वहीं अजमेरी गेट से लेकर गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे तक 22 हजार विशिंग लैम्प्स और पारंपरिक बल्बों की लड़ियों ने वातावरण को रोशन कर दिया है। पांच बत्ती चौराहे पर राजस्थानी छतरी की भव्य सजावट लोगों का ध्यान खीच रही है, जबकि राजापार्क में गौमाता के कटआउट के माध्यम से संस्कृति का जीवंत चित्रण किया गया है। इस बार धनतेरस की खरीदारी को और गति मिली है, क्योंकि हाल ही में जीएसटी सुधारों के तहत कुछ उत्पादों पर टैक्स छूट दी गई है, जिससे ग्राहक उत्साह से बाजारों की ओर रुख कर रहे हैं। त्योहारी माहौल में लोग परिवार सहित खरीदारी में जुटे हैं, जिससे बाजारों में चहल-पहल और भी बढ़ गई है।

501 मंदिरों में भेजी पूजन सामग्री

हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने दीपावली पर क्षेत्र के मंदिरों में 501 पूजन सामग्री किट भिजवाई। जनसुनवाई केंद्र से वितरण शुरू कर बद्रीनारायण, गणेश मंदिर, मुरली मनोहर और शनि धाम मंदिर में स्वयं सामग्री सौंपी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शेष किट वितरित किए। उधर, विधायक बालमुकुंदाचार्य ने जनसुनवाई केंद्र पर अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जयपुर मेट्रो के बढ़ेंगे फेरे और संचालन समय

दिवाली के मद्देनजर जयपुर मेट्री ने 18 से 21 अक्टूबर और संचालन  सगय बढ़ाने का फैसला लिया है। बड़ी चौपड़ से मानसरोवर स्टेशन तक मैट्रो अब रात 11:20 बजे तक सचालित होगी। परकोटे के प्रमुख बाजारी की सजावट देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी व देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं। उनकी सुविधा के लिए मेट्रो के फेरों की संख्या बढ़ाकर 208 कर दी गई है। यह निर्णय यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लिया गया है, ताकि उन्हें सुरक्षित, सुविधाजनक और तेज यात्रा मिल सके।

21 फीट ऊंचे गोवर्धन पर्वत का होगा पूजन

जगतपुरा स्थित गुप्त वृंदावन धाम में कार्तिक दीपोत्सव के अंतर्गत भव्य गोवर्धन पूजा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर है। 22 अक्टूबर को होने वाले इस आयोजन में 21 फीट ऊंचे गोवर्धन पर्वत का पूजन किया जाएगा, जिसे देश की पवित्र नदियों के जल और गाय के गोबर से तैयार किया जाएगा। मंदिर में भगवान श्री श्रीकृष्ण-बलराम का विशेष श्रृंगार किया जाएगा और लाखों श्रद्धालु संकीर्तन, दीपदान, परिक्रमा व गिरिराज पूजन में भाग लेंगे। इस अवसर पर 108 प्रकार के पकवानों से गिरिराज महाराज को भोग अर्पित किया जाएगा। कार्तिक मास में प्रतिदिन हजारों दीपों से सजे इस मंदिर में दीपावली पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। गुप्त वृंदावन धाम में हर शाम भगवान दामोदर की आरती और भजन-कीर्तन के बीच भक्त भाव-विभोर हो रहे है। गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट महाप्रसाद का आयोजन भी होगा, जिसमें हजारों भत्तों की भोजन कराया जाएगा। मंदिर प्रबंधन द्वारा भक्तों की सेवा और आयोजन की भव्यता के लिए विशेष तैयारियां की जा रही है, ताकि यह पर्व भक्ति, सेवा और उल्लास का वादगार अनुभव बन सके।

रोशनी-सजावट 2025 का भव्य शुभारंभ

'रोशनी सजावट-2025' का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को अजमेर रौह व्यापार मंडल की ओर से किया गया। दीप प्रज्वलन एवं लाइट स्विच ऑन विधायक गोपाल शर्मा और मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा ने किया। क्षेत्र को रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया, जिससे उत्सवमय माहौल बना। व्यापारियो, दुकानदारों व आमजन ने बड़ी संख्या में भाग लिया। विधायक शर्मा ने पहल की सराहना करते हुए इसे व्यापारिक विकास के लिए आवश्यक बताया। अध्यक्ष अनिल बागड़ा ने अजमेर रोड को जयपुर का प्रमुख व्यापारिक केंद्र बनाने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में संयोजक प्रवीण रौनी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

कम वजन के सोने के सिक्कों की डिमांड

इस बार ग्राहको की जरूरतों को देखते हुए 1 ग्राम, 2 ग्राम, 5 ग्राम 10 ग्राम, 20 ग्राम, 50 ग्राम और 100 ग्राम तक के सोने के सिक्के बनाए हैं।2 ग्राम के सोने के सिक्के की कीमत इस बार 25 से 28 हजार के बीच है। जयपुर सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल के अनुसार बाजार में सिक्कों की पर्याप्त उपलब्धता है।

SMSH: डॉक्टरों की 24 घंटे ड्यूटी

दीपावली पर सवाई मानसिंह अस्पताल में 24 डॉक्टरों की 24 घंटे डयूटी रहेगी। मीडिया प्रभारी डी. प्रदीप शर्मा ने बताया कि आपातकालीन मेडिसिन विभाग में चिकित्सकों का विस्तृत ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है। SMS मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी और अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी के निर्देशन में ये टीमें 24x7 अलर्ट मोड पर काम करेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery