Thursday, January, 29,2026

दी डिस्ट्रिक्ट बार एसो. में संदीप शर्मा अध्यक्ष, मनोज वर्मा महासचिव

जयपुर: राजधानी के कलेक्ट्री परिसर स्थित दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव-2025 के लिए मतदान गुरुवार को हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी अखिलेश जोशी और चुनाव अधिकारी गजवीर सिंह राजावत ने बताया कि कुल 1655 मतदाताओं में से 1430 ने अपना मत डाला।

इसके बाद हुई मतगणना के परिणामों में एडवोकेट संदीप शर्मा अध्यक्ष पद पर विजयी हुए। शर्मा को 1430 में से 824 वोट मिले। वहीं, महासचिव पद पर मनोज वर्मा 623 वोटों के साथ विजयी रहे।

भाजपा व कांग्रेस के नेताओं ने वोट डाला

भाजपा हरियाणा प्रभारी, भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, जयपुर के वार्षिक चुनाव-2025 के लिए मतदान किया और अधिवक्ताओं से आत्मीय मुलाकात की। वहीं, कई भाजपा व कांग्रेस से जुड़े नेताओं ने भी इन चुनावों में भाग लिया।

दी बार एसोसिएशन, जयपुर के चुनाव आज

दी बार एसोसिएशन, जयपुर के चुनाव शुक्रवार को होंगे। इसमें कुल 4599 अधिवक्ता वोट डालेंगे।

  • अध्यक्ष पद (7 उम्मीदवार): अशोक कुमार शर्मा, मनोज कुमार अजमेरा, मुरारी लाल शर्मा, नरपत सिंह तंवर, रजनीश गौड़, राकेश शर्मा, सोमेश चंद शर्मा।,
  • महासचिव पद (8 उम्मीदवार): अर्जुन राजपुरोहित, बिंदिया शर्मा, गोविंद सिंह, इंतेखाब, पंकज शर्मा, राजेन्द्र कुमार शर्मा, सुनील गुप्ता, उमेश चौधरी।
  • उपाध्यक्ष पद (5 उम्मीदवार): घनश्याम गंगवाल, महेश कुमार भारद्वाज, मोनिका, नरेश कुमार सैन, रविन्द्र कुमार शर्मा।
  • संयुक्त सचिव पद (6 उम्मीदवार): डिप्टी नारायण, मनीष कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, सुखदेव चौधरी, सुनील कुमार शर्मा, विशाल कुमावत ।
  • पुस्तकालय सचिवः 6 उम्मीदवार, सांस्कृतिक सचिवः 3 उम्मीदवार, कोषाध्यक्षः 4 उम्मीदवार, उप-कोषाध्यक्षः 4 उम्मीदवार, कार्यकारिणी सदस्य के लिए 23 अधिवक्ता चुनावी मैदान में हैं।

हाई कोर्ट बार एसोसिएशनः आज होगी गिनती

राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2025 में 42 वें अध्यक्ष, महासचिव सहित कुल 17 पदों के लिए हाई कोर्ट परिसर के सतीश चंद्र सभागार में मतदान हुआ। बम की धमकियों के बावजूद मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ हुआ। कुल 5519 मतदाताओं में से 4745 नै मत डाले। मतपेटियां टियां स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं हैं और सभी प्रत्याशियों के हस्ताक्षर के बाद सील की गई। मतगणना शुक्रवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery