Wednesday, October, 28,2026

ठगी करने वालों को केरल से दबोचा

जयपुर:  डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 90 वर्षीय गणपत सिंह भंडारी से 2.15 करोड़ रुपए की साइबर ठगी के मामले में जयपुर पुलिस ने केरल के एर्नाकुलम से आनंद बाबू (26) और इबिन बेसिल (31) को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर जयपुर लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई को गणपत सिंह के पास व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया।

कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई का सीबीआई अधिकारी बताकर 50 करोड़ रुपए के हवाला लेन-देन में उनका बैंक खाता जुड़े होने की बात कही। गिरफ्तारी की धमकी देकर उन्हें डराया गया। दूसरे आरोपी ने खुद को आरबीआई मैनेजर बताकर म्यूचुअल फंड सहित वित्तीय जानकारियां मांगीं। परिवार को बताने से भी रोका गया। डर के चलते बुजुर्ग ने अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कर दी। रविंद्र सिंह मेहनोत ने 12 अगस्त को ज्योति नगर थाने में मामला दर्ज कराया था। थाना प्रभारी गुंजन सैनी के नेतृत्व में जांच के दौरान करीब 70 लाख रुपए के लेन-देन से जुड़े आईसीआईसीआई बैंक खाते का सुराग मिला। इससे केरल के दो खातों में पांच-पांच लाख रुपए भेजे गए थे, जिन्हें आरोपियों ने चेक से निकाल लिया। पुलिस ने संदिग्ध खातों को डेबिट फ्रीज कराया है। अन्य आरोपियों की तलाश और जांच जारी है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery