Wednesday, November, 26,2025

श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया रोट तीज पर्व

जयपुर: जयपुर में दिगम्बर जैन समाज ने मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ रोट तीज पर्व मनाया। मंदिरों में चौबीस तीर्थंकरों की पूजा कर 72 कोठे का मंडल बनाया गया और तीन चौबीसी का पूजन हुआ। महिलाओं ने व्रत रखे और घरों में रोट व खीर बनाकर दोस्तों और पड़ोसियों को खिलाया। इससे पहले रोट, घी, बूरा और रायता मंदिर में चढ़ाया गया।

महिलाओं ने व्रत कथा सुनी और मंदिरों में जाप किए गए। इसे त्रैलोक्य तीज भी कहते हैं। रोट  तीज से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। अब समाज गुरुवार से शुरू होने वाले दस दिवसीय दशलक्षण महापर्व की तैयारी में जुटा है। यह पर्व 6 सितम्बर तक चलेगा। इन दिनों में उत्तम क्षमा से लेकर ब्रह्मचर्य तक दस धर्म लक्षणों की पूजा होगी। मंदिरों में अभिषेक, शांतिधारा, पूजा, प्रवचन और भजन संध्या होंगी। कई लोग उपवास रखकर सिर्फ एक समय पानी लेते हैं। 6 सितम्बर को समापन कलश होगा और 8 सितम्बर को क्षमा पर्व मनाया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery