Friday, March, 06,2026

तिथियों के असमंजस से लोग रहे भ्रमित

जयपुर: इस बार जयपुर सहित देश के कई हिस्सों में धुलंडी दो दिन मनाए जाने से नया सवाल खड़ा हो गया है, आखिर त्योहार दो दिन क्यों? चंद्रग्रहण और सूतक की अलग-अलग व्याख्याओं के कारण लोगों ने मंगलवार और बुधवार दोनों दिन रंगोत्सव मनाया। इससे एक ओर जहां शहर दो दिन तक रंगों में डूबा रहा, वहीं दूसरी ओर त्योहार की तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति भी साफ दिखाई दी। यह स्थिति सरकारी अवकाशों को लेकर भी बनी रही। एक तरफ होली के रंग उड़ते दिखाई दिए तो दूसरी तरफ सरकारी कार्यालयों में कामकाज चलता रहा।

छोटी काशी जयपुर में परकोटे की गलियों से लेकर चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया और जौहरी बाजार तक दो दिन तक रंग-गुलाल उड़ता रहा। स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक और विदेशी मेहमान भी रंगोत्सव में शामिल हुए, लेकिन अलग-अलग तिथियों पर होली मनाने को लेकर चर्चा भी उत्तनी ही तेज रही।

विश्व हिंदू परिषद ने इस असमंजस को दूर करने के लिए विद्वानों की एक स्थायी समिति गठित करने की आवश्यकता बताई है। संगठन के राजस्थान क्षेत्रीय मंत्री राजाराम ने कहा कि त्योहारों की तिथि को लेकर बार-बार होने वाले मतभेद से आमजन भ्रमित होता है। समिति ही अधिकृत रूप से तय करे कि त्योहार किस दिन मनाया जाए, ताकि देशभर में एक ही दिन उत्सव मनाया जा सके।

धार्मिक और सामाजिक जानकारों का मानना है कि व्यक्तिगत व्याख्याओं और अलग-अलग मतों के कारण त्योहारों की परंपरा और गरिमा प्रभावित हो रही है। ऐसे में एक केंद्रीय और सर्वमान्य व्यवस्था नरूरी है, ताकि भविष्य में धुलंडी जैसे पारंपरिक त्योहार दो दिन नहीं, बल्कि पूरे समाज के साथ एक ही दिन पूरे उत्साह से मनाए जा सकें।

हुड़दंग करने वाले युवकों पर पुलिस की कार्रवाई

धुलंडी पर जवाहर सर्किल, जेएलएन मार्ग और अन्य क्षेत्रों में युवाओं ने सड़क पर डांस कर ट्रैफिक जाम किया। कई युवकों ने चलती गाड़ियों और राह चलती लड़कियों पर गुलाल फेंककर उत्पात मचाया। जयपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हुड़दंगियों को खदेड़ा। एडिशनल कमिश्नर डॉ. राजीव पचार ने बताया कि पुलिस ने शराब पीकर उत्पात करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

डीजीपी ने जवानों के संग खेली होली

राजस्थान पुलिस के अधिकारी और जवानों ने बुधवार शाम रिजर्व पुलिस लाइन, चांदपोल में रंगों के साथ होली मनाई। डीजीपी राजीव शर्मा, डीजी संजय अग्रवाल और जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने जवानों को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि यह आयोजन पुलिस परिवार को आपसी भाईचारे और उत्साह से भरने का अवसर है।

मणिपाल यूनिवर्सिटी में क्रेन हादसा, 20 छात्र घायल

मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर में मंगलवार दोपहर को होली पार्टी के दौरान लोहे का स्वचायर और क्रेननुमा ढांचा गिरने से 20 छात्र घायल हो गए। 17 छात्रों को मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जबकि तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

SMS में पहुंचे 100 से अधिक घायल

होली के दौरान विभिन्न हादसों में SMS अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में कुल 329 मरीज पहुंचे। इनमें से 17 गंभीर रूप से घायल थे, 6 को भर्ती किया गया और शेष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मुख्य इमरजेंसी में 633 मरीज आए, जिनमें 153 को भर्ती करना पड़ा। धुलंडी के चलते आज भी 9 मरीज आए, जिनमें 1 को भर्ती किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery