Wednesday, July, 29,2026

जयपुर-दिल्ली रूट पर वोल्वो सेवा फिर शुरू

जयपुर: राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने जयपुर-दिल्ली-जयपुर मार्ग पर सुपर लग्जरी वोल्वो बस सेवा एक बार फिर शुरू कर दी है। मई माह की शुरुआत में दिल्ली में BS-4 वाहनों के प्रवेश पर रोक के कारण वोल्वो बस सेवाएं बंद कर दी गई थीं, लेकिन अब निगम को ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट मिलने के बाद मंगलवार से इस मार्ग पर पांच वोल्वो बसों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है।

रोडवेज की चेयरपर्सन शुभ्रा सिंह के अनुसार, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए और दिल्ली-जयपुर के बीच यात्रा के अधिक विकल्प देने के उद्देश्य से वोल्वो बसों का नया शेड्यूल जारी किया गया है। अब जयपुर से दिल्ली के लिए वोल्वो बसें रोजाना सुबह 6 बजे, 9 बजे, 11 बजे, दोपहर 12 बजे, 2 बजे और रात 11 बजे रवाना होंगी। वहीं, दिल्ली से जयपुर के लिए सुबह 10 बजे, दोपहर 1:30 बजे, शाम 4:30 बजे और रात 9:30 बजे वोल्वो बसें चलेंगी। इसके अलावा, दिल्ली से अजमेर के लिए रात 11:15 बजे एक विशेष वोल्वो बस भी चलाई जाएगी। सभी वोल्वो बसों का किराया 750 रुपए तय किया गया है। टिकट की बुकिंग रोडवेज के ऑनलाइन पोर्टल या अधिकृत काउंटरों से की जा सकती है। इन बसों के पुनः संचालन से न केवल जयपुर-दिल्ली मार्ग के यात्रियों को बल्कि अजमेर के यात्रियों को भी राहत मिलेगी। अजमेर से जयपुर होते हुए दिल्ली के लिए विशेष वोल्वो सेवा (कोड 443 और 132) भी शुरू की गई है, जो सुबह 8:30 बजे अजमेर से रवाना होकर दिल्ली पहुंचेगी।

JCTSL परिचालकों पर सख्ती... साल में 60 दिन मूल ड्यूटी करना अनिवार्य

दूसरी ओर, जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (जेसीटीएसएल) में कई परिचालक वर्षों से केवल कार्यालयों में कार्य कर रहे थे, जिससे बस सेवाओं के संचालन पर असर पड़ रहा था। इस स्थिति को देखते हुए जेसीटीएसएल के प्रबंध निदेशक नारायण सिंह ने आदेश जारी किए हैं, जिनके तहत लंबे समय से कार्यालयों में तैनात परिचालकों को अब पुनः अपनी मूल ड्यूटी यानी बस संचालन पर लौटना होगा। आदेशानुसार, अब सभी परिचालकों को सप्ताह में कम से कम एक दिन और वर्ष में न्यूनतम 60 दिन बस संचालन की ड्यूटी करनी होगी। आदेश की अनदेखी करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। जेसीटीएसएल मजदूर कांग्रेस (इंटक) की भी लंबे समय से यह मांग थी कि सभी कर्मचारियों के बीच संतुलन बना रहे और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाया जाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery