Tuesday, March, 10,2026

10 करोड़ रुपए की बिटकॉइन ठगी का पर्दाफाश, 3 अरेस्ट

जयपुर: श्याम नगर थाना पुलिस ने सोमवार को साइबर फ्रॉड के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसटी साउथ प्रभारी विशम्भर की टीम ने होटल पद्मावती पैलेस, किंग्स रोड पर कार्रवाई करते हुए अविनाश शर्मा (29) निवासी हनुमान वाटिका, आमेर, जितेन्द्र सिंह (46) ऑफिसर कॉलोनी, करधनी और चमन सिंह (52) शेखावाटी नगर, हरमाड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 एटीएम कार्ड, 37 मलेशियाई रिंगिट, 40 यूएई दिरहम, एक लैपटॉप, चार मोबाइल और एक करेंसी काउंटिंग मशीन बरामद की है। जांच में पता चला कि आरोपियों ने मलेशिया में माइनिंग सर्वर रूम का वीडियो दिखाकर बिटकॉइन निवेश में लोगों को फंसाया और 244 लोगों को मेंबर बनाकर करीब 10 करोड़ रुपए ऐंठे। गैंग के सरगना अविनाश शर्मा नकद राशि से USDT खरीदकर मलेशिया भेजता था और निवेशकों को 16 प्रतिशत मासिक लाभ का लालच देता था।

बेंगलुरु से हो रहा था नेटवर्क का संचालन

इस संबंध में श्याम नगर निवासी दिलीप सिंह राजावत ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि पिछले पांच महीने से आरोपियों ने Bitmine.world के नाम से निवेश का लालच दिया और रेफरल बोनस के नाम पर भी रकम वसूली। जांच में यह भी पता चला कि गैंग का संचालन बेंगलुरु से किया जा रहा था। ठग गिरोह में बाड़मेर पुलिस लाइन में तैनात जितेन्द्र सिंह भी शामिल था।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery