Friday, June, 27,2025

वृद्ध को एनआईए अफसर बन डराया ठगे 6 रुपए लाख

जयपुर: जयपुर के गांधी नगर थाना इलाके में साइबर ठगों ने 90 वर्षीय वृद्ध को निशाना बनाकर 6 लाख रुपए की ठगी की। ठगों ने खुद को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का चीफ बताकर वृद्ध को पहलगाम आतंकी हमले का संदिग्ध ठहराते हुए डिजिटल अरेस्ट किया। डर और धमकी के जरिए ठगों ने पीड़ित से उनके खाते से 6 लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर करवा लिए। घटना के पांच दिन बाद जब पीड़ित ने अपने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी, तब जाकर गांधी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि जेएलएन मार्ग निवासी एक व्यक्ति ने 23 मई को व्हाट्सएप पर आए मैसेज और वीडियो कॉल के जरिए ठगों के जाल में फंसने की शिकायत दर्ज कराई। ठगों ने खुद को एनआईए का चीफ बताकर दावा किया कि परमानंद का नाम पहलगाम आतंकी हमले के संदिग्धों की सूची में है। डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर ठगों ने उनसे कहा कि मामले को रफा-दफा करने के लिए पैसे देने होंगे। इस दौरान वृद्ध को डिजिटल रूप से बंधक बनाकर रुपए ट्रांसफर करवा लिए।

रुपए ट्रांसफर नहीं होने तक रखा गिरफ्त में

साइबर ठगों ने पीड़ित से करीब 6 लाख रुपए अपने खाते में आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर करवाए। इस दौरान उन्होंने वृद्ध को डिजिटल रूप से गिरफ्त में रखा था। जब तक उन्हें रुपए नहीं मिले, तब तक वे पीड़ित से लगातार संपर्क में बने रहे। करीब पांच दिन के बाद जब घर के अन्य लोगों ने उनकी परेशानी का कारण पूछा, तब उन्होंने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। इसके बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery