Friday, September, 26,2025

मांड गायन, कथक फ्यूजन और ब्रज रसिया में दिखाया सांस्कृतिक सृजन

जयपुर: कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की ओर से आयोजित सांस्कृतिक सृजन पखवाड़ा के अंतर्गत गुरुवार शाम को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जवाहर कला केंद्र, जयपुर कथक केंद्र और राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में कलाकारों ने मांड गायन, कथक फ्यूजन और ब्रज रसिया की मनमोहक प्रस्तुति दी। समारोह की मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री तथा कला, साहित्य, संस्कृति एवं प्रातत्व मंत्री दीया कुमारी रहीं।

कार्यक्रम में सबोधित करते हुए दीया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक राजस्थान में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान सांस्कृतिक सृजन पखवाड़ा के तहत रोजाना सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी भारतीय कला और संस्कृति के संरक्षण में योगदान देना होगा। अपनी अगली पीढ़ी को हमारी भव्य और शानदार संस्कृति से रूबरू करवाना हमारा दायित्व है। सांस्कृतिक गतिविधियों में रुचि लेकर सहभागिता ही हमें हमारी गौरवशाली भारतीय संस्कृति का संरक्षण करने में सक्षम बनाएगी।

इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने पूर्व सांसद मंजू शर्मा एवं प्रमुख शासन सचिव कला, साहित्य, संस्कृति एवं पर्यटन, पुरातत्व राजेश यादव, आयुक्त पर्यटन रुक्मणी रियाड़, अतिरिक्त महानिदेशक जवाहर कला केंद्र अलका मीणा की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारम्भ किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया अभिभूत

सांस्कृतिक संध्या में मांड गायन के साथ पारंपरिक कथक के फ्यूजन ने सभी कला प्रेमियों का मन मोह लिया। जयपुर कथक केंद्र के संयोजन में हुई इस प्रस्तुति में चेतन कुमार जवड़ा और सिमरन अग्रवाल ने नृत्य निर्देशन किया। प्रस्तुतकर्ताओं में ईशानी, तनिष्का, मनस्वि, छवि, हर्षिता ग्याना, रिद्धिमा, रुचिका और श्रेया शामिल रहीं। पखावज पर प्रवीण आर्य, रमेश मेवाल ने गायन एवं हारमोनियम, सितार पर पं. हरिहर शरण भट्ट, सारंगी पर अमीरुद्दीन खान, तबले पर आदित्य सिंह राठौड़, ढोल पर मोहित चौहान, खड़ताल पर लक्की राणा और बांसुरी पर संदीप सोनी ने संगत की। ब्रज रसिया की राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी के संयोजन में हुई इस प्रस्तुति में कलाकारों ने ब्रजभूमि की महिमा का बखान करते हुए नृत्य प्रस्तुति दी। प्रस्तुतकर्ताओं में नानक चंद शर्मा, टेकचंद शर्मा, करण सिंह, मधु मीणा, सचिन झाड़ोलिया, तृषा, योगेश कुमार और माधव शामिल रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery