Sunday, June, 14,2026

मिट्टी ढही... थम गईं तीन महिला मजदूरों की सांसें

जयपुर: करणी विहार थाना क्षेत्र के गांधी पथ वेस्ट स्थित एक निर्माणाधीन भवन में गुरुवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से तीन महिला मजदूर दब गईं, जिनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुनीता देवी, आनुती कुमारी और प्रतिमा कुमारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद तीनों को एसएमएस ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बेसमेंट की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया, जिससे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों और अन्य श्रमिकों की मदद से जेसीबी मशीन द्वारा राहत कार्य चलाकर दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery