Monday, April, 07,2025

प्रदेश कांग्रेस दुरुस्तीकरण की कवायद... उदयपुर संकल्प शिविर फॉर्मूले पर प्रदेश कांग्रेस में फेरबदल !

जयपुर : प्रदेश कांग्रेस संगठन को पुनर्गठित करने के लिए एक बार फिर कवायद शुरू हुई है। उपचुनावों में हार के बाद आलाकमान के निर्देश पर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने संगठन को मजबूत करने के लिए काम शुरू किया है। उदयपुर संकल्प शिविर फॉर्मूले पर डोटासरा अब आगे बढ़ रहे हैं। जिसके अनुसार डोटासरा अगले दो दिन 16 और 17 दिसंबर को पदाधिकारियों के कामकाज का मूल्यांकन करने के लिए बैठक करेंगे। उसके बाद पार्टी के लिए अच्छा काम करने वालों को इनाम और न करने वालों की छुट्टी की जाएगी।

बताया जा रहा है कि आगामी दो महीनों में प्रदेश कांग्रेस की लगभग पूरी सूरत बदल दी जाएगी। उदयपुर संकल्प शिविर फार्मूले के अनुसार संगठन के सभी स्तरों पर 50 वर्ष से कम उम्र के लोगों को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देना जरूरी है। लेकिन अभी तक कांग्रेस ने फार्मूले के अनुसार नियुक्ति नहीं की। ऐसे में देखना यह होगा कि कांग्रेस संगठन में किस तरह इस फॉर्मूले को लाग करती है। 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery