Monday, March, 16,2026

पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भांजी लाठी, वाटर कैनन चलाया

जयपुर: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। 'मनरेगा बचाओ, खेल बचाओ नशा मुक्त राजस्थान' के नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने 22 गोदाम सर्किल के पास जमकर हंगामा किया। जैसे ही प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा की ओर कूच किया, वैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी भांजी और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदेश कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अमीन पठान ने आरोप लगाया कि हम शांतिपूर्वक विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन देने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने बिना चेतावनी लाठियां बरसाईं। एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हुए हैं, जिनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। करीब आधे घंटे तक पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की चली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड लांघने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।

भाजपा नेताओं ने बेटों को एडजस्ट किया

जनसभा को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि हमारी सरकार ने खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी दी, लेकिन यह सरकार उनसे नौकरियां छीन रही है। स्कूलों में पीटीआई की जांच के नाम पर प्रताड़ना हो रही है। टीए-डीए नहीं मिल रहा, मानदेय नहीं बढ़ाया जा रहा। खिलाड़ी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। विवादों से आरसीए का बट्टा बैठ गया है। भाजपा नेताओं के बेटों को एडजस्ट किया जा रहा है।

डोटासरा ने कहा कि चौमूं में विश्व स्तरीय स्टेडियम और जोधपुर का अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हमारी देन हैं, लेकिन भाजपा ने खेल बजट घटाया और खिलाड़ियों को बर्बाद किया। बजट सत्र का आधे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन कांग्रेस अब तक औपचारिक प्रदर्शन तक सीमित थी। खेल प्रकोष्ठ का यह घेराव पहला बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और विधायक अमीन कागजी ने भी सरकार पर हमला बोला।

 

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery