Saturday, October, 11,2025

10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता व नेता पहुंचे बधाई देने

जयपुर: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार को धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। पीसीसी वॉर रूम के बाहर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्साह दिखाया। डोटासरा समर्थकों का दावा है कि इस मौके पर 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता और नेता जयपुर पहुंचे। वहीं, डोटासरा को बधाई देने पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा दिल्ली से जयपुर पहुंचे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम  जूली, 34 विधायक, छह सांसद, 10 से ज्यादा पूर्व मंत्री और कई पूर्व विधायक भी मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने सोशल मीडिया पर उनको शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस ने एक साधारण कार्यकर्ता को लगातार सम्मान और अवसर दिया। उन्होंने बताया कि वे एनएसयूआई और युवा कांग्रेस से शुरुआत कर 2005 में प्रधान बने, 2008 से लगातार विधायक चुने जाते रहे और मंत्री तथा पीसीसी अध्यक्ष बने। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से 'वोट चोर, गद्दी छोड़' हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेने का आह्वान किया।

भाजपा को हर हाल में हराएंगे: डोटासरा

डोटासरा ने कहा कि भाजपा की नीतियों से जनता त्रस्त है और आने वाले निकाय व पंचायत चुनाव में जनता उन्हें जवाब देगी। उन्होंने कहा कि जनता और भाजपा कार्यकर्ता दोनों सरकार से नाराज हैं। कांग्रेस जनता के बीच जाकर उनकी नाकामियां उजागर करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के सुख-दुख में भागीदार बनें और भाजपा की नाकामियों को उजागर करें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला और कहा कि भाजपा झूठे वादों और छल से सत्ता में आई है। अब जनता भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery