Thursday, April, 30,2026

पंचायत चुनाव जल्द नहीं करवाए तो सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस

जयपुर: जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 'संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ' अभियान के तहत इंदिरा गांधी भवन के सभागार में रविवार को सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि भारत का स्वर्णिम भविष्य कांग्रेस की विचारधारा के साथ जुड़ा है। अगर कांग्रेस मजबूत होगी तो देश मजबूत होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल अपनी हार के डर से चुनावों को टाल रही है, क्योंकि वह जनादेश खो चुकी है।

जयपुर शहर कांग्रेस के प्रभारी और विधायक रोहित बोहरा ने कहा कि जनता भाजपा से थक चुकी है। अब कांग्रेस को योजनाबद्ध तरीके से सड़क पर उतरना चाहिए। सभा में विधायक अमीन कागजी, पूर्व विधायक व पूर्व जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास, आरआर तिवाड़ी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

राजस्थान में भाजपा के खिलाफ भारी एंटी इनकंबेंसी

बोहरा ने राज्य सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार के खिलाफ भारी एंटी इनकंबेंसी है। हार के डर से सरकार निकाय पंचायत चुनाव टाल रही है। उन्होंने कहा कि जब तक दिल्ली से पर्ची नहीं आएगी, तब तक चुनाव नहीं होंगे। बोहरा ने आरोप लगाया कि सरकार के पास पैसा नहीं है, केवल घोषणाएं कर रही है। तीन एक्सप्रेसवे, कई बाईपास और जल जीवन मिशन का काम ठप पड़ा है। ठेकेदारों के 3500 करोड़ रुपए अटके होने से जल जीवन मिशन में काम बंद है और लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। बोहरा ने कहा कि भाजपा ने मनमर्जी से परिसीमन किया है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।

जो बगावत करेगा, उसके लिए पार्टी में कोई जगह नहीं

बोहरा ने संगठन को मजबूत करने की बात करते हुए कहा कि अगर कोई नेता पार्टी छोड़कर जाता है तो उसके समर्थक भी साथ चले जाते हैं। इसलिए संगठन इतना मजबूत बनाना है कि किसी एक नेता के जाने से पार्टी पर कोई असर न पड़े। बोहरा ने निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट न मिलने पर बगावत करने वाले कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो बगावत करेगा, उसके लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है।

सिविल लाइंस तक कूच कर करेंगे घेरावः खाचरियावास

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि सरकार निकाय और पंचायत चुनाव नहीं कराकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। अगर जल्द चुनाव नहीं कराए गए तो सिविल लाइंस तक कूच कर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता इस घेराव में शामिल होंगे। खाचरियावास ने आरोप लगाया कि इस सरकार के हर विभाग में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी के पुराने बयान का हवाला देते हुए कहा कि मंत्री ने खुद स्वीकार किया था कि उनके विभाग में ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार है। उन्होंने पूछा कि सरकार ने अब तक इस भ्रष्टाचार पर क्या कार्रवाई की है? खाचरियावास ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरा देश जानता है कि यह बिल कांग्रेस के समर्थन से पास हुआ है। भाजपा झूठ बोलकर जनता को भ्रमित नहीं कर सकती।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery