Thursday, September, 10,2026

150 वार्डों का 5 साल का रोडमैप तैयार, 25 मुद्दों पर फोकस

जयपुर: नगर निगम चुनाव से पहले जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को 'जयपुर-2032: परिवर्तन का संकल्प' नाम से पांच वर्षीय जन-घोषणा पत्र और कार्य योजना जारी की। वर्ष 2027 से 2032 तक के इस विजन डॉक्यूमेंट में शहर के 150 वार्डों के लिए विकास का रोडमैप तैयार किया गया है। कांग्रेस ने इसे महज चुनावी घोषणा पत्र के बजाय योजना, बजट, समय सीमा और परिणामों की सार्वजनिक निगरानी पर आधारित दस्तावेज बताया है। यातायात, जलभराव, सार्वजनिक परिवहन, फुटपाथ, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, रोजगार, पर्यटन, विरासत, सफाई, पर्यावरण और नगर निगम की वित्तीय मजबूती समेत 25 प्रमुख मुद्दों को इसमें शामिल किया गया है। जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक रफीक खान, अमीन कागजी और राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बी.एम. शर्मा की मौजूदगी में दस्तावेज जारी किया। शहर अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि घोषणा पत्र में गीता, बाइबल और कुरान भी है, जो जयपुर के विकास के लिए बाइंडिंग फोर्स की तरह काम करेगा। कांग्रेस जयपुरियत, संस्कृति और विरासत को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक सुविधाओं वाला शहर बनाएगी।

स्वास्थ्य, शिक्षा व हरियाली को प्राथमिकता

हर वार्ड तक प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए 25 नगर उप चिकित्सालय और 10 चलित चिकित्सा इकाइयां स्थापित करने का प्रस्ताव है। युवाओं के लिए 150 वार्डो में खेल सुविधाएं और 10 नगर खेल अकादमियां विकसित की जाएंगी। 150 सार्वजनिक पुस्तकालय केंद्र बनाने और उपयुक्त सार्वजनिक भवनों में सौर ऊर्जा लगाकर बिजली खर्च में 25 प्रतिशत कमी लाने का लक्ष्य है।

हर वार्ड में शहरी केंद्र, 300 किमी साइकिल ट्रैक

कांग्रेस ने 2032 तक सभी 150 वार्डों में एकीकृत वार्ड शहरी केंद्र विकसित करने का लक्ष्य रखा है। इनमें पार्किंग, ई-व्हीकल चार्जिंग, खेल सुविधाएं और व्यवस्थित विक्रय क्षेत्र होंगे। शहर में 500 किलोमीटर निरंतर फुटपाथ और 300 किलोमीटर साइकिल ट्रैक विकसित करने का भी प्रस्ताव है। हर वार्ड में नागरिक भागीदारी के लिए साल में कम से कम चार वार्ड सभाएं और 25 वार्ड मित्रों का स्वैच्छिक नेटवर्क बनाने की बात कही गई है।

जाम और जलभराव से निपटने पर फोकस

यातायात सुधार के लिए 50 प्रमुख मार्गों और 100 चौराहों को आधुनिक ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली से जोड़ा जाएगा। कैमरे, सेंसर, डेटा और मशीन लर्निंग के जरिए ट्रैफिक प्रबंधन कर यात्रा समय में 15 से 20 प्रतिशत कमी लाने का लक्ष्य है। इसके साथ 100 बस रूट, 50 मेट्रो सहायक मार्ग और 25 पार्क-एंड-राइड केंद्र विकसित करने का प्रस्ताव है। जलभराव वाले क्षेत्रों में 2032 तक 80 प्रतिशत तक कमी लाने के लिए 2028 तक वैज्ञानिक ड्रेनेज मैप तैयार होगा। नालों के सुधार, पुलिया पुनर्निर्माण, भूमिगत निकासी, वर्षाजल संचयन और प्राकृतिक जल मार्गों के पुनर्जीवन पर काम किया जाएगा। 2032 तक घर-घर 100 प्रतिशत पृथक कचरा संग्रहण का लक्ष्य भी रखा गया है।

निवेश, रोजगार और विरासत से जयपुर की अर्थव्यवस्था को गति

रत्न-आभूषण, वस्त्र, फर्नीचर, खाद्य प्रसंस्करण, चिकित्सा उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों के लिए 10 आर्थिक समूह, 10 शिल्प समूह और पांच साझा कारीगर सुविधा केंद्र बनाने का प्रस्ताव है। कांग्रेस ने 1000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त निजी निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य रखा है। परकोटे की हवेलियों के संरक्षण और पुनर्विकास के साथ 50 विरासत कॉरिडोर और बाजार क्षेत्रों के उन्नयन की योजना है। सूरजपोल से चांदपोल तक हेरिटेज वॉक-वे और 365 दिवसीय पर्यटन कैलेंडर तैयार किया जाएगा। पुरानी हवेलियों में संग्रहालय, रेस्तरां, शिल्प बाजार और सांस्कृतिक केंद्र विकसित करने की योजना है।

हर साल सार्वजनिक होगा रिपोर्ट कार्ड

2027 में शहर का आधारभूत सर्वेक्षण, 2028 में निर्माण कार्य, 2029 में स्वतंत्र मूल्यांकन और विस्तार, 2030 में स्थानीय उद्योग-स्टार्टअप व निवेश को बढ़ावा तथा 2031-32 में परियोजनाओं का समापन और स्थायित्व का चरण रखा गया है। कांग्रेस ने जयपुर परिवर्तन कार्यालय बनाने का भी संकल्प लिया है, जो हर साल परियोजनाओं की प्रगति, बजट खर्च और प्रदर्शन के आंकड़े सार्वजनिक करेगा। नगर निगम की स्वयं की आय को 2032 तक कम से कम दोगुना करने का लक्ष्य भी दस्तावेज में शामिल है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery