Sunday, April, 12,2026

आईएएस नवनीत कुमार की माताजी उपासना देवी का निधन, चित्रकूट में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

जयपुर: वरिष्ठ आईएएस नवनीत कुमार और रिटायर्ड आईएएस प्रतिभा सिंह की माताजी उपासना देवी के निधन पर शुक्रवार को जयपुर के चित्रकूट सेक्टर-6 में तीये की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान परिजनों, प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक सभा में फर्स्ट इंडिया के सीईओ व मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। शोक सभा में आईएएस सुरेशचंद्र, पुष्पा सत्यानी, रिटायर्ड आईएएस जे. सी. महांति, ललित के. पंवार, उर्मिला राजोरिया, नत्रू मल पहाड़िया, मोहनलाल यादव, इंद्रसिंह राव, रामचंद्र ढेनवाल, वी. पी. सिंह, रिटायर्ड आईपीएस जयनारायण सैन, रिटायर्ड आरएएस राजेंद्र मक्कड़, आर. सी. गुप्ता, आरएएस हेमंत स्वरूप, अनुपम कायल, रौनक बैरागी, आरएएस सना सिद्दीकी, जय सिंह सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग शामिल हुए। शोक सभा में न्यायिक सेवा के अधिकारी भी शामिल हुए। शोक सभा में उपस्थित सभी लोगों ने उपासना देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। सभा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की गुरु ने आध्यात्मिक उपदेश और संदेश दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery