Tuesday, November, 25,2025

नगर निगम आयुक्त ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण

जयपुर: नगर निगम जयपुर के आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने शुक्रवार को शहर में बेघर और आश्रयहीन व्यक्तियों के लिए बनाए गए रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां ठहरने वाले लाभार्थियों से संवाद कर सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। आयुक्त ने उपायुक्त श्याम जांगिड़ को निर्देश दिए कि रैन बसेरों में रहने वाले सभी व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो।

डॉ. सैनी ने खासा कोठी, रामनिवास बाग के पीछे सुलभशौचालय के पास तथा अन्य स्थानों पर बनाए गए रैन बसेरों का निरीक्षण किया। उन्होंने ठहरने वाले लोगों के रजिस्टर, पेयजल, मेटिंग, रजाई, अलाव, लकड़ी, कचरा पात्र, सैनिटाइजर और गार्ड की व्यवस्था का अवलोकन किया। नगर निगम जयपुर ने सर्दी से बचाव के लिए कुल 14 अस्थायी रैन बसेरे बनाए हैं। इनमें से कुछ 15 नवंबर से चालू हैं, जबकि अन्य 1 दिसंबर से शुरू किए जाएंगे। प्रमुख अस्थायी रैन बसेरों में आदर्श नगर जोन में ट्रांसपोर्ट नगर पुलिया के नीचे, सिविल लाइन जोन में खासा कोठी पुलिया के नीचे, परमानंद हॉल, हसनपुरा पुलिया, स्टेट कैंसर संस्थान प्रताप नगर सांगानेर जोन और रामनिवास बाग के पीछे सुलभ शौचालय के पास बनाए गए रैन बसेरे शामिल हैं। इसके साथ ही नगर निगम 12 स्थायी रैन बसेरों का संचालन भी कर रहा है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery