Monday, March, 16,2026

जयपुर में तीन निजी कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी

जयपुर: राजधानी जयपुर में बुधवार को तीन निजी कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जगतपुरा स्थित एसकेआईटी कॉलेज, आमेर इलाके में आर्या कॉलेज और सीतापुरा में पूर्णिमा यूनिवर्सिटी को ई-मेल के जरिए बम लगाने और विस्फोट की धमकी दी गई। कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया। शाम तक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

पुलिस के अनुसार धमकी भरा ई-मेल कॉलेज प्रशासन के ई-मेल पर सुबह करीब 6 बजे पहुंचा। एसकेआईटी कॉलेज में धमकी में आरडीएक्स बम लगाए जाने और समय पर विस्फोट करने की बात कही गई थी। मेल में लिखा था कि कॉलेज में बम फटेंगे। इसी तरह आर्या कॉलेज और पूर्णिमा यूनिवर्सिटी को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही तीनों कॉलेजों में छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और परिसर खाली करवाया गया। पुलिस, एटीएस, एसओजी, क्यूआरटी, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची। तीनों कॉलेजों में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने परिसर की छानबीन की, लेकिन किसी भी जगह कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery