Saturday, October, 11,2025

पहली बार को देश के गृहमंत्री करेंगे संबोधित कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस

जयपुर: जिलों में शासन-प्रशासन के हालात का जायजा लेने और उसे चुस्त-दुरुस्त करने का एक प्रभावी और आवश्यक जरिया होता है कलेक्टर्स और एसपी (पुलिस अधीक्षक) के साथ आमने-सामने और सीधा संवाद। इसीलिए कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस का सिस्टम डेवलप किया गया है। जानकारों का मानना है कि जहां तक संभव हो, यह कॉन्फ्रेंस साल में एक बार होनी चाहिए।

आगामी 13-14 अक्टूबर तक जयपुर में भजनलाल सरकार में पहली कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। राज्य शासन में 6 साल के लंबे अंतराल के बाद यह आयोजन हो रहा है। इससे पूर्व अंतिम कॉन्फ्रेंस अशोक गहलोत की सरकार में अगस्त 2019 में हुई थी। हालांकि इसके बाद अप्रैल 2023 में भी सभी कलेक्टर्स को जयपुर बुलाया गया था, लेकिन वह अवसर था सिविल सर्विसेज डे सेलिब्रेशन का। जानकारों का कहना है, "कलेक्टर सभी तरह के सामरिक मामलों में सरकार का चेहरा होता है।

उसका पहला और प्रमुख कार्यालय होता है, जो समस्याओं का समाधान कर सकता है और ऐसी योजना और विकास का नेतृत्व कर सकता है जिससे लोगों के जीवन स्तर की गुणवत्ता में सुधार हो सके।" इसीलिए मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव जब इस कॉन्फ्रेंस में एक-एक कलेक्टर से सार्वजनिक रूप से सीधी बात करते हैं, तो यह महत्वपूर्ण होती है। इस प्रसंग में यह जानना रोचक होगा कि मौजूदा सरकार में कई कलेक्टर्स को तो जयपुर आने का मौका ही नहीं मिला है। बिना काम और कारण राजधानी आने पर सरकार की निगाहें रहती हैं। इसीलिए इस कॉन्फ्रेंस के लिए जयपुर आने का मौका मिलने से वे खुश हो रहे हैं। युवा कलेक्टर्स और एसपी इस बात से भी आल्हादित हैं कि इस कॉन्फ्रेंस में उन्हें देश के गृहमंत्री अमित शाह को सीधे देखने-सुनने का सुअवसर मिलेगा। उल्लेखनीय है कि यह पहला ही मौका है जब किसी कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस को देश के गृहमंत्री संबोधित करेंगे। भजनलाल सरकार के लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery