Tuesday, August, 12,2025

लंबित राजस्व प्रकरणों की शीघ्र होगी सुनवाई

जयपुर: जयपुर जिले में लंबे समय से लंबित राजस्व प्रकरणों के शीघ्र समाधान के लिए जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों का समयबद्ध और प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कुरेजात, सीमाज्ञान, नामांतरण, पत्थरगढ़ी व भू- रूपांतरण जैसे मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई। डॉ. सोनी ने अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने और नियमित रूप से न्यायालय में सुनवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बार और बेंच के बीच समन्वय स्थापित कर पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने पर बल दिया। इसके साथ ही 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान'  और 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल शिविरों' की उपखंडवार समीक्षा की गई। इसके अलावा 'रास्ता खोलो अभियान', 'नरेगा आखर' और 'पंच गौरव प्रोत्साहन योजना' के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने जन सुरक्षा योजनाओं के तहत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, सुरक्षा बीमा, जनधन योजना और अटल पेंशन योजना में अधिक से अधिक आमजन को जोड़ने के लिए प्रेरित करने को कहा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery