Monday, April, 21,2025

प्रदेश में कड़ाके की ठंड... माउंट आबू में पारा @-3 डिग्री

जयपुर: प्रदेश में शीतलहर के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। माउंट आबू के आसपास और फतेहपुर में रविवार को तापमान माइनस में रहा। रविवार को माउंट आबू के कुम्हारवाड़ा, पोलोग्राउंड, मुख्य बाजार, ढूंढाई क्षेत्रों का पारा 2 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया, जबकि सीकर जिले के फतेहपुर में लगातार तीसरे दिन भी पारा माइनस में 1.2 डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया गया

प्रदेश के शीतलहर के चलते कई जिलों में कड़ाके की सर्दी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। रविवार को प्रदेश के 14 शहरों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। रविवार को पूर्वी राजस्थान में एक दो स्थानों पर अति शीतलहर दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार से पांच दिन तक प्रदेश में शीतलहर का असर जारी रहेगा।

 

कई जिलों में रात का गिरा पारा
कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अजमेर, भीलवाड़ा, सीकर, पिलानी, कोटा, जैसलमेर, गंगानगर सहित करीब एक दर्जन जिलों और शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान रात का तापमान भीलवाड़ा में 2.2, सीकर में 2.5, चूरू में 1.6, अलवर में 4, पिलानी में 2.6, चित्तौड़गढ़ में 3.2, डबोक में 4, अंता में 4.5, सिरोही 2.6, करौली 3.2, बीकानेर में 4.8, संगरिया में 2.6, डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि जयपुर में के तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यहां रात का तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया।

 

दिन में हवा नहीं चलने से गलन से राहत
जयपुर सहित कई जिलों में रविवार को दिन में हवा नहीं चलने से तापमान में आंशिक बढ़ोतरी देखने को मिली। आसमान साफ होने और धूप खिलने से सर्दी का असर कम रहा। रविवार को अधिकतम तापमान बाड़मेर में 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं जालोर और करौली के अलावा शेष जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। रविवार को जयपुर में तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिलानी और जालोर में 27.9, सीकर में 26.0, माउंट आबू में 22.8, करौली में 21.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery