Monday, June, 01,2026

सीएनजी गैस से भरा ट्रक पलटा, मची अफरा-तफरी

जयपुर: बिंदायका थाना इलाके में सिरसी रोड स्थित निमेड़ा गांव में शनिवार अलसुबह सीएनजी गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक पलट जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद ट्रक में लदे कई सिलेंडरों से गैस रिसाव शुरू हो गया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, दमकल विभाग और टोरेंट गैस कंपनी की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब पांच बजे तेज गति से जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गया, जिससे वाहन पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में रखे कुछ गैस सिलेंडरों से रिसाव शुरू हो गया। थानाप्रभारी विनोद वर्मा ने बताया कि चालक को झपकी आने के कारण ट्रक पोल से टकराकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। हादसे के बाद करीब 10 से ज्यादा सिलेंडरों से गैस का रिसाव हुआ। हालांकि, गैस रिसाव के बावजूद किसी प्रकार की आग नहीं लगी और बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही बिंदायका फायर स्टेशन से तीन दमकल मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery