Thursday, November, 27,2025

जनता अभी नहीं भूली कांग्रेस की गुटबाजी और घोटालेः भजनलाल

जयपुर: सीएम भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर भरतपुर एवं उदयपुर संभाग के भाजपा जिला अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह है और हर कार्यकर्ता के लिए संगठन सर्वोपरि है। सीएम ने निर्देश दिए कि मंडल स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित कर संगठन को और मजबूत बनाया जाए तथा अधिक से अधिक नए लोगों को पार्टी से जोड़कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी जाएं।

कांग्रेस पर प्रहार करते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस की गुटबाजी और उनके कार्यकाल में हुए बड़े-बड़े घोटालों को प्रदेश की जनता आज भी नहीं भूली है। ऐसे में कार्यकर्ता कांग्रेस के दुष्प्रचारों का जवाब तथ्यों के आधार पर दें। साथ ही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा दो वर्षों को उपलब्धियों को सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से व्यापक स्तर पर जनता तक पहुंचाएं।

बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, मांसद घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ भी उपस्थित रहे।

सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में बगैर भेदभाव विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 92 हजार युवाओं को नियुक्तियां दी है। राइजिंग राजस्थान के दौरान 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू हुए। इनमें से 7 लाख करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट धरातल पर उतर चुके हैं। जल्द ही प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन किया जाएगा, जो प्रवासी राजस्थानियों को अपनी मातृभूमि से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। साथ ही, राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो बजटों में राज्य सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों और सौगातों की घोषणा की है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ प्रदेश का समावेशी और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।

कांग्रेस 5 साल में नहीं कर सकी, माह में किए पूरे वो काम हमने 23

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में भेदभाव और तुष्टीकरण के आधार पर वाड़ी और पंचायतों का गठन व पुनर्गठन किया था। भाजपा सरकार ने तथ्यों, आवश्यकता और जनहित को ध्यान में रखते हुए पुनर्गठन के कार्य को पूरा किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले निकाय और पंचायती राज चुनावों को ध्यान में रखते हुए अभी से मजबूती के साथ तैयारी शुरू कर दे। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार कर रही है। कांग्रेस के शासनकाल में जो कार्य पांच वर्षों तक अटके रहे, उन्हें भाजपा सरकार ने मात्र 23 महीनों में पूरा कर दिखाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि, पीएम किसान सम्मान निधि, सहकारी ऋण वितरण, गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना और खाद्य सुरक्षा योजना जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाखों लोगों तक पहुंच चुका है।

राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर प्री-समिट आज

राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को होटल क्लावर्स आमेर में प्री-समिट आयोजित किया जाएगा। इसमें राज्य के पर्यटन स्थलों के विकास और वैश्विक पहचान बढ़ाने की रणनीति पर विशेषज्ञों और अधिकारियों के बीच चर्चा होगी। उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि होंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री तथा पर्यटन और कला एवं संस्कृति मंत्री दीया कुमारी विशिष्ट अतिथि - के रूप में शामिल होंगी। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के अपर सचिव सुमन बिल्ला, अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता और पर्यटन आयुक्त रक्मणि रियार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन के बाद विशेषज्ञ विभिन्न सत्रों में राजस्थान के पर्यटन विकास और इसे वर्षभर चलने वाले पर्यटन स्थल के रूप में वैश्विक पहचान दिलाने के उपायों पर अपने विचार सारा करेंगे। इस मौके पर फिल्म और टीवी अभिनेता राजीव खंडेलवाल बताएंगे कि कैसे फिल्मों के जरिए राज्य के पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है। इंज माय दिप कंपनी की अध्यक्ष प्रीति सत्यनारायण डिजिटल मार्केटिंग रणनीतियों पर चर्चा करेंगी।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery