Monday, April, 27,2026

एक ही दिन में उठाया 6000 टन कचरा, बदल दी शहर की सूरत

जयपुर: गुलाबी नगरी जयपुर में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर आयोजित 'सफाई सेवा मैराथन-2026' ने स्वच्छता के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया। नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा के नेतृत्व में चले इस महाअभियान ने एक ही दिन में शहर की तस्वीर बदल दी। सुबह 7 बजे मालवीय नगर जोन के वार्ड 83 से शुरू हुआ यह अभियान लगातार 14 घंटे तक चला और 13 जोन व 150 वार्डों को कवर किया गया। अभियान के दौरान करीब 6000 टन कचरा हटाया गया। 9000 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी फील्ड में उत्तरे, जबकि लगभग 1500 वाहनों के जरिए 7000 से ज्यादा ट्रिप्स में कचरे का निस्तारण किया गया।

आयुक्त ओम कसेरा ने खुद मैदान में उतरकर करीब 200 किलोमीटर का रूट कवर किया, जिसमें 15 किलोमीटर पैदल निरीक्षण भी शामिल रहा। उन्होंने 60 से अधिक स्थानों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कई जगह ओपन कचरा डिपो हटवाए। इस महाअभियान में सी-फार, फिनिलूप जैसी स्वयंसेवी संस्थाओं और राजस्थान सोलर एसोसिएशन ने सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं, जलमहल क्षेत्र में इंडियन एयर फोर्स और राजस्थान पुलिस के जवानों ने भी सफाई में हाथ बंटाकर इसे जन आंदोलन का रूप दे दिया। कलेक्टर संदेश नायक भी कुछ देर तक अभियान का हिस्सा बने।

सफाई कर्मचारियों का बढ़ाया उत्साह

मानसरोवर के वंडर पार्क में कमिश्नर ने सफाई कर्मचारियों को जूस वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया। वहीं, पौड्रिक उद्यान में स्थानीय मांग पर बैडमिंटन कोर्ट के लिए पोल लगाने की घोषणा की।

अन्नपूर्णा रसोई में किया भोजन

दोपहर में कमिश्रर ओम कसेरा और जिला कलेक्टर संदेश नायक ने अन्नपूर्णा रसोई पहुंचकर आम लोगों के साथ बैठकर भोजन किया। उन्होंने न केवल भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच की, बल्कि लोगों से सीधे संवाद कर फीडबैक भी लिया।

कमिश्नर ने भी उठाया कचरा

कमिश्नर ओम कसेरा का अंदाज भी इस दौरान चर्चा का केंद्र रहा। किशनपोल बाजार में गंदगी देखकर वे खुद को रोक नहीं पाए और सीथे कूड़ा उठाकर डस्टबिन में डाल दिया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों को लेकर सख्ती भी की। तालकटोरा में बिना लाइफ जैकेट के काम कर रहे कर्मचारियों को देखकर कमिश्नर नाराज हो गए और तुरंत निर्देश दिए कि बिना सुरक्षा उपकरण कोई भी कर्मचारी पानी या नाले में नहीं उतरेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery