Monday, March, 16,2026

डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, नाइट स्वीपिंग और प्लास्टिक मुक्त शहर होंगे प्रमुख कदम

जयपुर: शहर की स्वच्छता अब केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं रही, बल्कि आम जनता की सक्रिय भागीदारी इसे प्रभावशाली बनाने का सबसे बड़ा हथियार बन गई है। राजस्थान में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता ने मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शहर की फिजा बदलने के लिए पांच मुख्य उपाय अपनाने होंगे। पहला कदम डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की समयबद्ध व्यवस्था है। कचरा रोज एक ही समय पर उठाया जाए और गीला और सूखा कचरा अलग-अलग किया जाए। दूसरा व्यस्त बाजारों में रात को सफाई यानी नाइट स्वीपिंग। प्रत्येक 400 मीटर पर सफाईकर्मी और व्यापारियों की ओर से कचरा पात्र रखने से कचरा फैलने से रोका जा सकता है। तीसरा सार्वजनिक शौचालय की दिन में कम से कम तीन बार सफाई और मॉनिटरिंग के लिए फोटो अपलोड अनिवार्य है।

चौथा उपाय खाली भूखंडों की सफाई- अगर मालिक स्वयं सफाई नहीं कराएगा तो नगर निगम कराएगा और दस गुना जुर्माना वसूलेगा। पांचवा महत्वपूर्ण कदम है- सभी नगर निकाय सात दिनों के भीतर अपने क्षेत्र से प्लास्टिक हटाएं और व्यवस्थित करें। इसके अलावा उन्होंने सड़कें गड्ढामुक्त रखने, स्ट्रीट लाइट चालू रखने, प्रवेश मार्ग और डिवाइडर रंग-रोगन से सजाने और बिना लाइसेंस मीट की दुकानों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गुप्ता ने बताया कि सभी नगर निकाय की रिपोर्ट सीधे मुख्यमंत्री तक जाएगी और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके पहले निगम मुख्यालय में सभी नगरीय निकायों, रूडीप/अमृत 2.0 और जल जीवन मिशन से जुड़े अधिकारियों की कार्यशाला में गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता ही नागरिकों के स्वास्थ्य और विकास की आधारशिला है। कार्यशाला में एडीएम जयपुर चतुर्थ आशीष कुमार, डीसी ओम थानवी और जिले के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery