Friday, September, 26,2025

सिविल लाइंस ओवरब्रिज का काम फिर लटका

जयपुर: राजधानी जयपुर के सिविल लाइंस रेलवे फाटक पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। फाटक बंद होने पर वाहनों की लंबी कतारें लगती हैं, जिससे लोग परेशान हो जाते हैं। इस समस्या से राहत देने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण ने जनवरी 2021 में रेलवे ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू किया था। इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 75 करोड़ रुपए है। इसे जून 2022 तक पूरा होना था, लेकिन अब तक इसका केवल 30 प्रतिशत काम ही पूरा हुआ है। शुरुआत में इस प्रोजेक्ट का काम एक निजी फर्म को सौंपा गया था, लेकिन कुछ महीनों बाद काम बंद कर दिया गया। कारण था यहां ओवरब्रिज की जगह अंडरपास बनाने की संभावना तलाशना। रेलवे से सलाह ली गई, लेकिन उसने अंडरपास को मंजूरी नहीं दी। इसी दौरान पहली फर्म ने काम छोड़ दिया। इसके बाद मई 2023 में शिवम कंडेव नाम की दूसरी फर्म को नया अनुबंध दिया गया। नई फर्म को काम अगस्त 2024 तक पूरा करना था। बाद में डेडलाइन बढ़ाकर दिसंबर 2024, फिर जून 2025 कर दी गई। अब दिसंबर 2025 की नई समय सीमा तय की गई है।

फर्म पर जेडीए ने लगाया एक करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

इस बीच जेडीए ने काम में देरी के चलते फर्म पर 1 करोड़ 7 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अब तक केवल 11 स्लैब डाले गए है, जबकि कुल 17 स्लैब बनने हैं। 18 में से 1 पियर का काम बाकी है। ओवरब्रिज की रिटेनिंग वॉल में पेयजल लाइन हटाने, बीसलपुर लाइन की वजह से डिजाइन बदलने, और रेलवे से गर्डर डिजाइन की मंजूरी मिलने में देरी जैसे कारण भी सामने आए हैं।

तकनीकी और प्रशासनिक अड़चनों के साथ सुस्ती बनी देरी की वजह

सर्विस रोड के लिए अब तक पूरी जमीन नहीं मिल पाई है। साथ ही रेलवे हिस्से में 9 स्टील गर्डर डाले जाने हैं, जिनकी प्रक्रिया लंबी है। जेडीए के अभियंताओं का कहना है कि तकनीकी और प्रशासनिक अड़चनों के साथ-साथ फर्म की सुस्ती भी इस देरी का बड़ा कारण है। अब सवाल ये है कि क्या इस बार दिसंबर 2025 की डेडलाइन तक पुल बनकर तैयार होगा, या फिर इंतजार और लंबा खिंच जाएगा?

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery