Tuesday, November, 25,2025

कल से नहाय-खाय के साथ आरंभ होगा डाला छठ महापर्व

जयपुर: जयपुर में डाला छठ महापर्व 25 अक्टूबर से धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए जयपुर के विभिन्न स्थानों पर कृत्रिम तालाब बनाए गए हैं, जहां 27 अक्टूबर को महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इस दौरान वे रातभर जागरण करती हैं और 28 अक्टूबर की सुबह उगते हुए सूर्य को दूसरा अर्घ्य देकर व्रत का समापन करेंगी। यह त्योहार भाई बहन और परिवार की खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। जिला प्रशासन ने इस त्योहार को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए गलता जी परिसर सहित अन्य स्थानों पर पूरी तैयारी कर ली है।

जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने नगर निगम, पुलिस, चिकित्सा, विद्युत और जन स्वास्थ्य विभागों को साफ-सफाई, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, रोशनी और पेयजल की पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। आयोजन की समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर आशीष कुमार के नेतृत्व में नगर निगम, देवस्थान विभाग सहित अन्य अधिकारियों ने गलता जी का निरीक्षण किया। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं और भीड़ नियंत्रण के लिए बेरिकेडिंग की जाएगी। यातायात पुलिस वाहनों की पार्किंग और सुगम यातायात सुनिश्चित करेगी। सभी विभाग मिलकर श्रद्धालुओं को बेहतर सेवा और सुरक्षा मुहैया कराने के लिए काम कर रहे हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery