Wednesday, November, 26,2025

खरना पूजा के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू

जयपुर: महापर्व छठ पर रविवार को खरना व्रत संपन्न हुआ। व्रतियों ने इस दिन 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प लिया। शाम को व्रतियों ने मिट्टी के नए चूल्हे पर आम की लकड़ी से आग जलाकर चावल और गुड़ की खीर बनाई। केले के पत्ते पर खीर, सूखी रोटी, केला और मूली रखकर छठ मैया की पूजा की। घी का दीपक जलाकर आरती उतारी। परिवार और आस-पास के पड़ोसियों के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद निर्जला व्रत की शुरुआत हुई। इस दौरान लोकगीतों की मधुर धुन और श्रद्धा की मिठास घुली रही। प्रतापनगर में आदर्श विकास समिति के संयोजक रंजीत चौधरी ने बताया कि व्रतियों के लिए विशेष पानी का टैंक बनाया गया है, जिसमें महिलाएं खड़ी होकर अर्घ्य देंगी।

सोमवार शाम को ढलते सूर्य और मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का समापन होगा। बिहार समाज संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुरेश पंडित ने बताया कि महिलाएं आटे के ठेकुए और मौसमी फलों से भरी टोकरी लेकर जलाशयों पर पहुंचेंगी और अस्ताचलगामी सूर्य को अध्यं देंगी। जयपुर में पूर्वांचल को परंपराओं और लोकगीतों से छठ महापर्व की भव्यता झलक रही है। जयपुर के आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में भी महंत अंजन कुमार गोस्वामी की मौज़ूदगी में छठ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी की टोली ने सूर्य गायत्री पंचकुंडीय महायज्ञ संपन्न कराया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने गंगा जल सहित विभिन्न पवित्र नदियों के जल से सामूहिक सूर्व अर्घ्य दिया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery