Tuesday, August, 12,2025

जेल में रिश्वत का 'खेल'... 26 हजार की घूस लेते प्रहरी अरेस्ट

जयपुर: राजधानी जयपुर की सेंट्रल जेल में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को जेल में तैनात प्रहरी जगवीर सिंह को 26 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने एक बंदी को जेल में परेशान न करने की एवज में 70 हजार रुपए की मांग की थी। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायतकर्ता का भाई फिरौती के एक मामले में आठ दिन पहले जेल में बंद किया गया था। प्रहरी जगवीर सिंह ने कैदी को परेशान न करने के बदले में रिश्वत मांगी थी। शिकायत पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीआईजी राहुल कोटोकी के निर्देशन में मामले का सत्यापन कराया गया, जो सही पाया गया। इसके बाद एएसपी ज्ञान प्रकाश नवल के नेतृत्व में एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया और आरोपी को जेल परिसर के पास रिश्वत की रकम लेते हुए धर दबोचा। एसीबी ने आरोपी के घर और अन्य ठिकानों पर भी तलाशी अभियान शुरू किया है। साथ ही जेल के अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery