Monday, April, 27,2026

अपराधियों की खैर नहीं, CCTV से अब गली-गली में निगरानी

जयपुर: अब जयपुर में अपराधियों का पतली गली से बच निकलने का खेल खत्म होने वाला है। पुलिस प्रशासन ने शहर की सुरक्षा को लेकर बड़ा और सख्त कदम उठाया है। अभय कमांड सेंटर से जुड़ने वाले 1000 नए हाईटेक सीसीटीवी कैमरों का काम अंतिम दौर में पहुंच गया है। जल्द ही पूरा शहर, मुख्य सड़कें, बाजार, व्यस्त चौक और खासकर संकरी गलियां अभय कमांड सेंटर की सतर्क, पैनी और तीखी नजर के दायरे में होंगी। कोई भी संदिग्ध हरकत या अपराधी अब आसानी से पुलिस की नजरों से बच नहीं पाएगा। वर्तमान में करीब 700 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। नए कैमरों के जुड़ने के बाद यह संख्या 1700 तक पहुंच जाएगी। खास बात यह है कि नए हाईटेक कैमरे केवल बड़ी सड़कों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि संकरी गलियों, मोहल्लों और आम बस्तियों तक भी निगरानी मजबूत की जा रही है। रियल टाइम मॉनिटरिंग इतनी प्रभावी होगी कि किसी भी अपराध की कोशिश शुरू होते ही पुलिस को तुरंत जानकारी मिल जाएगी।

निजी कैमरे भी बनेंगे पुलिस का हथियार

जयपुर पुलिस और जयपुर व्यापार महासंघ के बीच हुई बैठक के बाद अब बाजारों में सुरक्षा का जाल और मजबूत किया जा रहा है। पुलिस ने व्यापारियों और आम नागरिकों से अपने दुकान, घर और प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें अभय कमांड सेंटर से जोड़ने की अपील की थी। बड़ी संख्या में व्यापारी और नागरिक इस अभियान से जुड़ चुके हैं। वे अब अपने निजी कैमरों को राजकॉप सिटीजन एप के माध्यम से सीधे अभय कमांड सेंटर से लिंक कर रहे हैं। प्रक्रिया आसान है, एप में 'कैमरा कसेंट' विकल्प चुनकर आवश्यक जानकारी और डिवाइस विवरण भरना होता है। तकनीकी जांच के बाद डीओआईटी की मंजूरी मिलते ही कैमरा कमांड सेंटर से जुड़ जाता है। डेटा सुरक्षा की भी पूरी व्यवस्था की गई है। अभियान के तहत अब तक करीब 1000 लोगों ने आवेदन कर दिए है, जिनकी स्वीकृति प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही पूरा जयपुर अभय कमांड सेंटर की 'तीसरी आंख' की सख्त निगरानी में होगा।

अपराधियों के लिए मुश्किल वक्त

यह पहल स्मार्ट पुलिसिंग का प्रभावी उदाहरण है। हाईटेक कैमरों के जरिए संदिग्ध गतिविधि की पहचान होते ही पुलिस तुरंत एक्शन ले सकेगी। बाजार, चौक या गली, कहीं भी कुछ भी संदिग्ध होता है तो तुरंत अलर्ट जारी होगा। आपात स्थिति में मदद पहुंचाना भी अब पहले से अधिक तेज और आसान होगा। अब जयपुर में अपराध करने वालों के लिए हालात काफी कठिन होने वाले हैं। संकरी गलियों में भी अब पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, बच निकलना लगभग नामुमकिन होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery