Friday, April, 25,2025

जयपुर पहुंचा सीए नीरज का शव, अंतिम संस्कार आज

जयपुर: पहलगाम आतंकी हमले में जयपुर के चार्टर्ड अकाउंटेंट नीरज उधवानी (24) की आतंकियों ने मंगलवार को बेरहमी से हत्या कर दी थी। आतंकियों ने नीरज की कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया और विरोध करने पर गोलियों से भून दिया। नीरज पल्ली आयुषी के साथ 16 अप्रैल को चंडीगढ़ में रहने वाले दोस्त की शादी में पहुंचे थे। यहां से 21 अप्रैल को पति-पत्नी कश्मीर घूमने पहुंचे थे। घटना के बाद आयुषी को सुरक्षित निकालकर सेना के कैप में रखा गया। घटना की सूचना मिलते ही नीरज के परिजन मंगलवार रात कश्मीर पहुंचे और बुधवार को उनका शव लेकर रात 8:15 बजे जयपुर लौटे।

नीरज का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 9 बजे किया जाएगा। नीरज उधवानी पुत्र प्रदीप कुमार उधवानी जगतपुरा रोड स्थित फरिस्ट व्यू रेजीडेंसी के फ्लैट नम्बर-501 में रहते थे और दुबई में सीए के तौर पर काम कर रहे थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नीरज की मौत पर गहरा दुख जताया और कहा कि राजस्थान सरकार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री गुरुवार को सुबह 8 बजे नीरज उधवानी को उनके घर पर पहुंच कर श्रद्धांजलि देंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery