Thursday, April, 30,2026

करोड़ों खर्च के बाद भी 'जुगाड़' पर टिके पिंकसिटी के बस स्टॉप

जयपुर: राजधानी जयपुर में स्मार्ट सिटी के दावों के बीच शहर के कई प्रमुख बस स्टॉप्स की हालत बदहाल बनी हुई है। यात्रियों के बैठने के लिए लगाई गई बेंचें या तो टूटी हुई हैं या फिर 'जुगाड़' દૂલપુર के सहारे खड़ी हैं। ऐसे में रोजाना सफर करने वाले लोगों को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है। तेज धूप और गर्मी के बीच बस का इंतजार करना यात्रियों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है। कई बस स्टॉप्स पर छाया की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।

न तो बैठने की जगह, ना ही छाया का इंतजाम

शहर के प्रमुख स्थानों एसएमएस अस्पताल के बाहर, महाराजा कॉलेज, सांगानेरी गेट, अजमेरी गेट और रामनिवास बाग के
पास बने बस स्टॉप्स पर हालात विशेष रूप से चिंताजनक है। यात्रियों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद कोई
ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। टूटी बेंचों और खराब शेड के कारण लोग खड़े-खड़े बस का इंतजार करने को मजबूर हैं।

जनता परेशान जिम्मेदारों की अनदेखी...

पिंकसिटी में रोजाना हजारों लोग सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की कमी उनकी परेशानी बढ़ा रही है। स्मार्ट सिटी के तहत करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद बस स्टॉप जैसी मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी कई सवाल खड़े करती है।

कब मिलेगी राहत

यात्रियों का कहना है कि बस स्टॉप्स पर बैठने की उचित व्यवस्था, शेड, साफ-सफाई व नियमित रखरखाव सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या पर कब ध्यान देता है और लोगों को कब राहत मिलती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery