Tuesday, April, 28,2026

इमारतों में लगे एसी बड़े खतरे का दे रहे अलर्ट

जयपुर: शहर की बहुमंजिला इमारतों पर लगे एयर कंडीशनर की यह तस्वीर अलार्मिंग है। दीवारों पर एक साथ लगे ये दर्जनों एसी कंप्रेसर भले ही भीतर लोगों को ठंडक पहुंचा रहे हों, लेकिन बाहर गर्म हवा फेंक कर न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि हादसों को भी न्योता दे रहे हैं। हाल ही में अजमेर के डिग्गी बाजार में एक होटल में एसी का कंप्रेसर फटने से लगी आग में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई थी। गर्मी में बढ़ती लोड क्षमता, पुराने सिस्टम और खराब मेंटेनेंस के कारण एसी फटने या आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर मेंटेनेंस और सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी है। इसके लिए सरकार, बिल्डिंग प्रबंधन और आम लोगों को मिलकर कदम उठाने की जरूरत है।

मालवीय नगर कैलगिरी रोड

मालवीय नगर के कैलगिरी रोड पर भी यही नजारा देखने को मिल जाएगा। यहां भी इमारतों पर बेतरतीब एसी कंप्रेसर लगे हुए हैं। जिससे असमय आग लगने का अंदेशा बना हुआ है।

कॉरपोरेट बिल्डिंग

जयपुर में अजमेर पुलिया के पास स्थित एक कॉरपोरेट बिल्डिंग की तस्वीर भी इसी खतरे की ओर इशारा करती है, जहां सैकड़ों एसी कंप्रेसर लगे हैं।

उद्योग भवन सी स्कीम

शहर के सरकारी मुख्यालयों में एसी का इस्तेमाल चरम पर है। यहां भी कई एसी कंप्रेसर दीवारों पर लगे दिख जाएंगे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery