Saturday, April, 25,2026

ब्रिक्स की पहली बैठक की मेजबानी करेगा जयपुर

जयपुर: जयपुर अगले माह ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की पहली बैठक की मेजबानी करेगा। इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोमवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक ली।

बैठक में वित्त मंत्रालय (आर्थिक मामलों का विभाग), भारत सरकार तथा भारतीय रिजर्व बैंक के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। मुख्य सचिव ने कहा कि यह आयोजन राजस्थान के लिए गर्व का विषय है और इससे राज्य की समृद्ध संस्कृति, पर्यटन क्षमता, विकास यात्रा और प्रशासनिक दक्षता को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। बैठक में मंत्रिस्तरीय सत्र, प्रतिनिधियों के आगमन प्रस्थान, आवास, परिवहन, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भ्रमण व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में आर्थिक मामलात विभाग वित्त मंत्रालय भारत सरकार की अतिरिक्त सचिव अनु पी. मथाई, संयुक्त सचिव अमित सिंगला, विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, पुलिस आयुक्त जयपुर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

5 और 6 मार्च को होगी बैठक

ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक गवर्नर्स की पहली बैठक 5 और 6 मार्च को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित द लीला पैलेस में आयोजित की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल 4 मार्च को जयपुर पहुंचेंगे और 7 मार्च को यहां से प्रस्थान करेंगे। बैठक के दौरान ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच आर्थिक सहयोग, स्थिरता, नवाचार और सतत विकास पर चर्चा होगी। इस अवसर पर प्रतिनिधियों के लिए विशेष भ्रमण कार्यक्रम और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी, जिसमें राजस्थानी लोक कला, संगीत और आतिथ्य की झलक दिखाई जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery