Friday, September, 26,2025

धरना-प्रदर्शन कर राहुल व तेजस्वी का पुतला फूंका

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को जयपुर भाजपा शहर इकाई की ओर से छोटी चौपड़ पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन कर विरोध जताया। तीन घंटे चले इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, विधायक, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। धरने में कार्यकर्ताओं ने 'भारत माता की जय' और 'मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान' जैसे नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जनता से माफी मांगें।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस कृत्य से हर भारतीय शर्मिंदा है। चुनाव जीतने की लालसा में मर्यादा की सारी सीमाएं लांघकर एक माता का अपमान किया जा रहा है। एक विधानसभा चुनाव जीतने के लिए वह किस हद तक जा सकते हैं, यह देश ने देख लिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के परिवार को राजनीति में घसीट कर अभद्र भाषा का प्रयोग करना अत्यंत निंदनीय है। धरने में जयपुर के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई, जिन्होंने 'मां का अपमान कांग्रेस की पहचान' जैसे संदेशों वाली तख्तियां थामी हुई थीं।

इसके अलावा संबोधित करने वाले प्रमुख नेताओं में सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा, हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य, महापौर कुसुम
यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी, प्रदेश मंत्री अजीत माण्डन, प्रदेश कार्यालय मंत्री मुकेश पारीक, पूर्व विधायक
मोहन लाल गुप्ता, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री जयश्री गर्ग, प्रदेश मंत्री स्टेफी चौहान, अपूर्वा सिंह सहित अनेक पार्षद व मंडल अध्यक्ष शामिल रहे।

देश की हर महिला से माफी मांगनी चाहिए

इस दौरान डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि हम जानते हैं कि पीएम मोदी की मां ने कैसे त्याग और मेहनत से उनका पालन-पोषण किया। यह देश के संस्कारों और संस्कृति का अपमान है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को देश की हर महिला से माफी मांगनी चाहिए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery