Wednesday, October, 28,2026

बैरिकेड्स पर चढ़े कार्यकर्ता, पुलिस से भिड़े... खरगे का पुतला फूंका

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी के विरोध में सोमवार को जयपुर में भाजपा ने प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश मुख्यालय से कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने निकले भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने चौमूं हाउस सर्किल के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने खरगे का पुतला फूंका और उसे जूते मारकर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा ने खरगे से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और एससी मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा ने पहले कांग्रेस कार्यालय के घेराव का ऐलान किया था, लेकिन पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बाद कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय से रैली के रूप में रवाना हुए। पुलिस ने उन्हें चौमूं हाउस सर्किल पर ही रोक लिया।

प्रधानमंत्री के पद की गरिमा का दिया हवाला

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के प्रति अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल असभ्यता की पराकाष्ठा है। लोकतंत्र में असहमति के लिए तर्क, संवाद और विचारों की लड़ाई का रास्ता अपनाना चाहिए, न कि व्यक्तिगत कराक्ष और अपमानजनक टिप्पणियों का। भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. अपूर्वा सिंह ने भी कांग्रेस नेतृत्व से अपने बयानों पर आत्ममंथन करने और प्रधानमंत्री के प्रति सम्मानजनक भाषा का इस्तेमाल करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा, भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ और जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल, पार्षद देवेंद्र निठारवाल, भाजपा प्रवक्ता सूरज सोनी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खरगे-राहुल देश से माफी मांगें, प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं: बोहरा

भाजपा के पूर्व सांसद रामचरण बोहरा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदर्भ में की गई विवादित टिप्पणी की निंदा करते हुए खरगे और राहुल गांधी से देश से माफी मांगने की मांग की है। बोहरा ने कहा कि कांग्रेस नेता बार-बार राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन कर रहे हैं। इससे पहले भी कांग्रेस नेताओं की और से प्रधानमंत्री की माता के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया जा चुका है। राजनीतिक विरोध करना कांग्रेस का अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर व्यक्तिगत अपमान और अमर्यादित भाषा स्वीकार्य नहीं है।

कांग्रेस नेताओं की भाषा उनकी राजनीतिक हताशा दर्शाती है: राखी राठौड़

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता को लेकर की गई टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। राजनीतिक विरोध में तर्क और विचारों की लड़ाई होनी चाहिए, व्यक्तिगत और अपमानजनक टिप्पणियों की नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं की भाषा उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाती है।

'माफी नहीं मांगी तो राजस्थान में घुसने नहीं देंगे'

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने खरगे से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। गोरा ने चेतावनी दी कि यदि खरगे माफी नहीं मांगते हैं तो राजस्थान का युवा इसका विरोध करेगा और उन्हें प्रदेश में आने नहीं दिया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery