Thursday, April, 30,2026

नितिन नवीन के दौरे को लेकर उत्साह

जयपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सोमवार को प्रस्तावित राजस्थान दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। जयपुर सहित विभिन्न जिलों में तैयारियां की गई हैं। भाजपा कार्यालयों में रविवार को लगातार बैठकों का दौर जारी रहा। विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बैठक में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, प्रदेश मंत्री अजीत मांडण और प्रवक्ता सूरज सोनी ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

वहीं, जयपुर शहर में युवा मोर्चा की ओर से भव्य स्वागत समारोह और 5000 बाइकों की विशाल रैली आयोजित की जाएगी। जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने इसे संगठन की ताकत और विचारधारा के प्रदर्शन का अवसर बताया। बैठक में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा कि यह आयोजन युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। मीडिया सह प्रभारी नयन माधाणी ने बताया कि जयपुर शहर कार्यालय में एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक आयोजित की गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery