Thursday, April, 30,2026

'ग्रैंड वेलकम' की तैयारी... नितिन नवीन का पहला प्रदेश दौरा आज

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला प्रदेश दौरा होगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी के अनुसार, दौरे को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जयपुर में उनका पारंपरिक राजस्थानी रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। पुष्कर और गंगानगर के लोक कलाकार ढोल-नगाड़ों, बैगपाइपर और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए स्वागत करेंगे, जबकि महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं कलश लेकर अगुवाई करेंगी। युवा मोर्चा की ओर से लगभग 5000 बाइकों की रैली काफिले की अगुवाई करेगी।

टोंक से करेंगे कार्यालयों का उद्घाटन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नितिन नवीन सुबह 10:30 बजे विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा टोक खाना होगे। टोंक में 11:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय का उ‌द्घाटन करेंगे। इसके साथ ही बूंदी, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, चूरू, पाली और बाड़मेर के जिला कार्यालयों का वर्चुअल उ‌द्घाटन तथा जालौर में नए कार्यालय का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं एवं आमजन को संबोधित करेंगे। टोंक में बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद का कार्यक्रम भी रखा गया है।

प्रदेश पदाधिकारियों और कोर कमेटी की बैठक लेंगे

टोंक कार्यक्रम के बाद दोपहर 2:30 बजे नितिन नवीन जयपुर लौटेंगे। एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक काफिले के मार्ग पर कई स्थानों जवाहर सर्किल, वर्ल्ड ट्रेड पार्क, शिक्षा संकुल, रामबाग सर्किल, अंबेडकर सर्किल और बाईस गोदाम पर स्वागत मंच बनाए गए हैं। प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर नितिन नवीन प्रदेश पदाधिकारियों और कोर कमेटी की बैठक लेंगे। बैठक के बाद रात्रि में उनके दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery