Thursday, April, 30,2026

विपक्ष ने 'ऐतिहासिक दिन' को बनाया 'काला पृष्ठ': CM

जयपुर: भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित 'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' में सोमवार को जयपुर की सड़कों पर महिलाओं का बड़ा जनसैलाब उमड़ा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर कांग्रेस सहित विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और तीखा आक्रोश व्यक्त किया गया। पदयात्रा से पहले भाजपा कार्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विपक्ष पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल देश के लिए ऐतिहासिक दिन बन सकता था, लेकिन विपक्ष ने इसे 'काला पृष्ठ' बना दिया। इससे उनकी महिला विरोधी मानसिकता उजागर होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष परिवारवाद से ग्रसित है और उसे डर है कि सामान्य परिवारों की महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो उनका राजनीतिक वर्चस्व समाप्त हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद पूर्व सरकारों ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए ठोस प्रयास नहीं किए। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना और 'लखपति दीदी' जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त किया है। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं जागरूक हो चुकी हैं और अपने अधिकारों के प्रति सजग हैं।

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी का तीखा हमला

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह केवल महिलाओं का नहीं, बल्कि 'भारत माता का अपमान' है। विपक्ष आम महिलाओं के अवसरों को छीनना चाहता है और केवल चुनिंदा वर्ग की महिलाओं को आगे बढ़ाना चाहता है। उन्होंने प्रदेशभर में कांग्रेस के खिलाफ इसी तरह के आंदोलन तेज करने का संकेत भी दिया। जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने की दिशा में बड़ा कदम है। पदयात्रा भाजपा कार्यालय से शहीद स्मारक तक निकाली गई, जिसे मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल रहीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery