Thursday, January, 29,2026

शराब पार्टी के बाद भाइयों में खूनी झगड़ा, 1 की मौत

जयपुर: जयपुर के फागी थाना क्षेत्र के भोजपुरा गांव में मकर संक्रांति के दिन शराब पार्टी के बाद भाइयों के बीच हुआ विवाद जानलेवा साबित हुआ। घटना में एक भाई की मौत हो गई। मृतक की पहचान कजोड़ गुर्जर के रूप में हुई है। मकर संक्रांति पर कजोड़ अपने भाई के साथ बैठकर शराब पी रहा था। नशे की हालत में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

इस दौरान एक भाई ने दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में कजोड़ गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फागी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को फागी उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery