Friday, June, 27,2025

NGO जा रही दो छात्राओं और युवक को कुचला

जयपुर: जयपुर के बस्सी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और दो चचेरी बहनों की मौत हो गई। तीनों को तेज रफ्तार ट्रोले ने कुचल दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान खुशीराम बैरवा (35) निवासी रानीवास, दौसा, खुशी शर्मा (22) पुत्री प्रहलाद शर्मा और प्रिया शर्मा (21) पुत्री गिर्राज शर्मा निवासी दीपपुरा के रूप में हुई है। खुशी बीएससी फाइनल की छात्रा थी, जबकि प्रिया ने हाल ही में स्नातक पूरा किया था।

दोनों कल्याणपुरा स्थित एक एनजीओ में सिलाई, बुनाई और कंप्यूटर का प्रशिक्षण ले रही थीं। रविवार को दोनों बहनें रोज की तरह एनजीओ जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन बस्सी चक पर उन्हें कोई वाहन नहीं मिला। इसी दौरान वहां से गुजर रहे खुशीराम से लिफ्ट लेकर दोनों बस्सी स्टैंड की ओर रवाना हुईं। सारण तिराहा पुलिया के पास पीछे से तेज गति में आ रहे एक ट्रोले ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। खुशीराम मजदूरी के लिए बस्सी की ओर जा रहा था। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं और ट्रोला चालक की तलाश शुरू कर दी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery