Monday, March, 16,2026

अधिवक्ता मौलिक अधिकारों के रक्षक, लोकतंत्र के प्रहरी: सीएम

जयपुर: दी बार एसोसिएशन, जयपुर की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को बनीपार्क स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज और न्याय व्यवस्था के बीच एक सशक्त सेतु की भूमिका निभाते हैं। वे कानून की जटिल भाषा को सरल बनाकर आमजन को न्याय दिलाने में अहम योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति संकट में होता है, तो वह सबसे पहले अधिवक्ता के पास न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचता है। ऐसे में अधिवक्ताओं का दायित्व है कि वे निष्पक्षता, संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आशाओं पर खरा उतरें। भजनलाल शर्मा ने कहा कि अधिवक्ता संविधान और मौलिक अधिकारों के रक्षक तथा लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी हैं। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच संतुलन बनाए रखने में उनकी भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में त्वरित न्याय के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

प्रदेश में 42 नए न्यायालय स्थापित किए

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश में 42 नए न्यायालय स्थापित किए गए हैं, जिसमें 8 नए जिला एवं सत्र न्यायालय शामिल हैं। विशेष अदालतें, फास्ट ट्रैक कोर्ट, ई-कोर्ट प्रणाली और डिजिटल फाइलिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए तकनीकी आधुनिकीकरण पर जोर दिया जा रहा है। अधिवक्ताओं की न्यायसंगत मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। समारोह में राजस्थान हाई कोर्ट के जस्टिस अनिल कुमार उपमन और मनीष शर्मा, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा, विधायक गोपाल शर्मा, बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चेयरमैन भुवनेश शर्मा, नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोमेश चंद शर्मा, महासचिव उमेश चौधरी, संयुक्त सचिव मनीष शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery