Wednesday, November, 26,2025

खामियां... बारिश से उखडी सडकें

जयपुर: जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे के पहले दिन हुए ट्रायल में कई बड़ी खामियां सामने आई। बारिश के चलते ट्रायल से पहले दौसा हाईवे के पास सड़क के दोनों किनारे दरकते नजर आए, जिन्हें मिट्टी के कट्टों से पाटा गया था। साइन बोर्ड दूर और अपर्याप्त होने से चालकों को परेशानी हुई। कई जगह उल्टी दिशा में वाहन चलते देखे गए, वहीं प्रतिबंधित बाइकों की आवाजाही भी हुई। इंटरचेंज पर मिट्टी डालकर स्थानीय वाहनों को रोकने की कोशिश भी नाकाम रही, क्योंकि चालक मिट्टी के ऊपर से वाहन निकालते नजर आए। अब एनएचएआई इन खामियों को दूर करने में जुट गई है। सुचारू संचालन के लिए एनएचएआई ने प्रशासन और पुलिस से सहयोग मांगा है। ट्रायल के दौरान वाहन चालकों से कोई शुल्क नहीं लिया गया। यह एक्सप्रेस-वे करीब 40 हजार चालकों को जयपुर से दिल्ली, अलवर, राजगढ़ और बांदीकुई की यात्रा में सुविधा देगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery